भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE? मिलेंगे 50MP के तीन ZEISS कैमरे और 7000mAh बैटरी

HIGHLIGHTS

Vivo V80 FE को लेकर फिलीपींस वेबसाइट पर आधिकारिक लिस्टिंग देखी गई है।

Vivo के इस फोन में तीन 50MP ZEISS कैमरे और 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है।

स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी की बैटरी मिलेगी।

भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE? मिलेंगे 50MP के तीन ZEISS कैमरे और 7000mAh बैटरी

Vivo अपनी Vivo V80 Series में एक नए फोन को जल्द ही ऐड करने की तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में कंपनी के अपकमिंग Vivo V80 FE को लेकर और इसके लॉन्च से जुड़े हिंट अब इंटरनेट पर आना शुरू हो गए हैं, असल में, जानकारी के लिए बता देते हैं कि स्मार्टफोन को Vivo की फिलीपींस वेबसाइट पर लिस्टेड देखा जा सकता है। लिस्टिंग से फोन के डिजाइन, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी की डिटेल्स सामने आ रही हैं। Vivo के इस फोन में तीन 50MP ZEISS कैमरे, 7000mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग होने वाली है। इंडिया के बाजार के लिए एक अच्छी खबर यह हो सकती है कि इस फोन को इंडिया में भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। असल में, फोन को कुछ समय ओहले BIS की लिस्टिंग पर देखा गया था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन को इंडिया के बाजार में भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। अब देखना है कि इंडिया के बाजार में फोन किस प्राइस और किन स्पेक्स के साथ आता है। आइए वीवो के इस फोन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी लेते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo V80 FE के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

फोन के डिजाइन से इसकी जानकारी लेना शुरू करते हैं। Vivo V80 FE में ग्लास बैक और एक यूनीक कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, इस फोन को कंपनी Sparkling Gold और Chill Green कलर ऑप्शंस में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा फोन में 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है, यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स HBM ब्राइटनेस और 3000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस होने वाली है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलेगी।

परफॉर्मेंस के लिए Vivo V80 FE में कंपनी MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर को जगह दे सकती है। यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेसर पर निर्मित है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन भी मिलने वाले हैं। इसके अलावा ग्राहकों को 16GB तक एक्सटेंडेड यानी वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलेगा। सॉफ्टवेयर को देखा जाए तो फोन में Android 17 आधारित OriginOS 7.0 का सपोर्ट मिलने वाला है। इसमें 4666mm² वेपर चैंबर भी दिया जाने वाला है, यह फोन को गेमिंग के दौरान ज्यादा गर्म होने से बचाने वाला है।

ZEISS कैमरों से लैस होने वाला है फोन

कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। Vivo V80 FE में तीन 50MP ZEISS कैमरे देखने को मिलने वाले हैं। हालांकि, इनमें से दो कैमरा फोन के रियर और 1 कैमरा फोन के फ्रन्ट पर देखने को मिलेगा। रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और ऑटोफोकस के साथ 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा इस फोन में देखा जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा भी इस फोन में आपको देखने को मिलने वाला है।

7000mAh की जम्बो बैटरी के साथ आएगा फोन!

Vivo V80 FE की बैटरी को देखा जाए तो इस फोन में आपको एक दमदार बैटरी सेटअप मिलने वाला है। इस फोन में कंपनी एक 7000mAh BlueVolt बैटरी देने वाली है, जो 90W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होने वाली है। Vivo इस बैटरी को लेकर दावा कर रही है कि यह 29 मिनट के समय में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। कुछ अन्य फीचर्स को देखा जाए तो इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, Bluetooth 5.4, IR ब्लास्टर और स्टीरियो स्पीकर्स रहने वाले हैं।

Vivo V80 FE इंडिया में कब होने वाला है लॉन्च?

अब बात उस सवाल की, जिसका इंतजार भारतीय ग्राहकों को सबसे ज्यादा है। Vivo V80 FE भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। असल में, इस फोन को अभी हाल ही में BIS की लिस्टिंग में देखा जा चुका है। इसके अलावा फोन को इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। वहीं यह फोन अब फिलीपींस में इसकी आधिकारिक प्रोडक्ट लिस्टिंग में भी देखा जा रहा है। ऐसे में ऐसा संकेत मिल रहा है कि फोन को ग्लोबल बाजार के साथ साथ इंडिया में भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है? हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इंडिया लॉन्च को लेकर कंपनी ने कुछ भी नहीं कहा है।

Vivo V80 FE का इंडिया प्राइस क्या हो सकता है?

अभी तक के लिए Vivo की ओर से इस फोन को लेकर और इंडिया में इसके प्राइस और लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, Vivo V70 FE को कंपनी ने 37,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया था। ऐसे में, ऐसा कहा जा सकता है कि फोन इस प्राइस से तो ऊपर के प्राइस में ही इंडिया में आ सकता है। अभी इंडिया प्राइस और लॉन्च डेट को लेकर केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस फोन फीचर और स्पेक्स को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि फोन को 40-45 हजार के बीच के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है? अब Vivo V80 FE इंडिया में कब लॉन्च होता है और इंडिया में Vivo V80 FE का प्राइस क्या होता है यह तो आने वाले समय में ही पता चलने वाला है।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 5G Vs Infinix Hot 70 Pro 5G Vs Lava Virat Curve 5G: डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर, प्राइस और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile