Xiaomi Redmi Go का जल्द ही आएगा एक नया वैरिएंट, यहां जानें सबकुछ
मार्च 2019 में लॉन्च हुआ था स्मार्टफोन
भारत में 1GB RAM और 8GB storage के साथ लॉन्च हुआ था डिवाइस
16GB स्टोरेज वैरिएंट में भी आ सकता है फ़ोन
Xiaomi ने एंट्री लेवल Redmi Go को इस साल मार्च में लॉन्च किया था। भारत में इस डिवाइस को 1GB RAM और 8GB storage के साथ लॉन्च किया गया था। अब शाओमी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है कि Redmi Go का एक नया वेरिएंट लॉन्च होने वाला है।
Ho jaayein tayyar zyaada apps download karne ke liye. Kyunki #AapkiNayiDuniya hogi aur badi. Comment if you know what's coming. pic.twitter.com/NzYJYVLsmx
— Redmi India (@RedmiIndia) May 24, 2019
Xiaomi ने अपने सबसे सस्ते और एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi Go को जहाँ मार्च 2019 में केवल एक ही वैरिएंट में लॉन्च किया था वहीँ अब कंपनी इस स्मार्टफोन को एक नए वैरिएंट में पेश कर सकती है। भारत में इस डिवाइस को 1GB RAM और 8GB storage के साथ लॉन्च किया गया था। वहीँ अब शाओमी इस Redmi Go को 16GB स्टोरेज वैरिएंट में भी ला सकता है।
इस बात की जानकारी शाओमी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट के ज़रिये दी है। वहीँ इसके RAM में क्या बदलाव आएगा, या नहीं, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है। डिवाइस को ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
कीमत की बात करें तो एंड्रॉइड गो वाले Redmi Go डिवाइस को 4,499 रुपये की कीमत में लाया गया था और यूज़र्स इस फ़ोन को फ्लिपकार्ट और Mi.com के जरिए इसे सेल के दौरान खरीद सकते हैं। खरीद सकते हैं।
Xiaomi Redmi Go specifications
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Go स्मार्टफोन में 5.0 इंच की HD डिस्प्ले रेज़ोल्यूशन 1280X720 पिक्सल के साथ दी गयी है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन में 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 क्वैड कोर प्रोएस्सर से लैस है और इसे एंड्राइड ओरियो (गो एडिशन) पर लॉन्च किया गया है।
यूज़र्स को इस डिवाइस में कई एंड्राइड गो एप्प्स मिल रहे हैं जिसमें Youtube Go, Gmail Go, Maps Go आदि शामिल हैं। डिवाइस को 20+ भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ पेश किया गया है और गूगल असिस्टेंट को हिंदी, अंग्रेज़ी और हिंगलिश में उपयोग कर सकते हैं।
ऑप्टिक्स में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसे LED फ़्लैश के साथ पेयर गया है और यह 7 रियल टाइम फीचर के साथ आता है। रियर कैमरा के ज़रिए 1080p फुल HD विडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। स्मार्टफोन के फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल AI ब्यूटीफाई सेल्फी कैमरा दिया गया है और यह सेल्फी के लिए ऑटो HDR सपोर्ट करता है और इससे HD विडियो कालिंग की जा सकती है।
स्मार्टफोन को ब्रश्ड मैटेलिक फिनिश दिया गया है और यह ब्लू और क्लासिक ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। रेड्मी गो को डुअल माइक नॉइज़ रिडक्शन के साथ लॉन्च किया गया है और इस सेगमेंट में यह पहला फोन है जो डुअल माइक नॉइज़ रिडक्शन ऑफर करता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile