Digit.in

BSNL Vs Jio: वैलिडीटी एक जैसी लेकिन कीमत में इतना बड़ा अंतर! आप किस प्लान को चुनेंगे?

Highlights

आज हम BSNL और Jio के ऐसे प्रीपेड प्लांस की तुलना करने वाले हैं जो 365 दिनों यानि पूरे साल की वैलिडीटी ऑफर करते हैं।

दोनों कम्पनियाँ अपने प्लांस में एक जैसी कॉलिंग और SMS सुविधा दे रही हैं।

अब यह आप निर्भर करता है कि आपकी जरूरतों के अनुसार आपके लिए कौन सा प्लान सही है।

BSNL Vs Jio: वैलिडीटी एक जैसी लेकिन कीमत में इतना बड़ा अंतर! आप किस प्लान को चुनेंगे?

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर बदले हुए रिचार्ज प्लांस और फ्री इंस्टॉलेशन सेवाओं समेत कुछ अपडेट पेश किए थे। इन बदलावों का लक्ष्य यूजर्स को ढेरों बेहतर बेनेफिट्स जैसे बढ़ी हुई वैलिडीटी और अधिक डेटा प्रदान करना है लेकिन BSNL दूसरी प्राइवेट कंपनी जैसे Airtel, Jio और Vodafone Idea से भारी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहा है जो देश में अब तक 4G सेवाएं ऑफर करता है।

आज हम BSNL के एक ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बात करने वाले हैं जो 365 दिनों यानि पूरे साल की वैलिडीटी ऑफर करता है और इसमें कई अनलिमिटेड बेनेफिट्स भी मिलते हैं। ध्यान दें कि भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Jio भी अपने ग्राहकों को कई सालाना प्लांस ऑफर करती है, लेकिन इसकी कीमत बीएसएनएल से बेहद अधिक है। अब देखना यह है कि एक जैसी वैलिडीटी में कीमत का इतना बड़ा अंतर किस प्लान को बेहतर बनाता है।

BSNL 365 Days Plan

बीएसएनएल के इस लंबी वैलिडीटी वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे साल के लिए 600GB डेटा मिलता है और रोजमर्रा में डेटा इस्तेमाल करने की कोई लिमिट नहीं है। इस प्लान की कीमत 1999 रुपए है और यह 365 दिनों तक चलता है। यह प्लान यूजर्स को पूरे साल बार-बार रिचार्ज करने के झंझट से बचाएगा।

इसके अलावा इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री रोमिंग की सुविधा भी मिलती है। यह प्लान प्रतिदिन 100 SMS के बेनेफिट के साथ भी आता है। साथ ही यूजर्स को कई सारी वैल्यू-ऐडेड सर्विस भी मिलती हैं जिनमें WOW Entertainment, Zing Music, Hardy Games, BSNL Tunes, Gameon & Astrotell, Challenger Arena Games, Lystn Podcast और Gameium शामिल हैं।

Jio 365 Days Plan

Jio 365 Days Plan
Jio 365 Days Plan

अब आते हैं जियो के लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान पर तो इस प्लान की कीमत 2999 रुपए है। इस प्लान में ग्राहकों को हर रोज़ 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है जो पूरी वैधता के लिए कुल 912.5GB होता है। वहीं प्लान के अन्य बेनेफिट्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS भी शामिल हैं। अतिरिक्त बेनेफिट्स के तौर पर JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस मिलता है। यह कंपनी अपने यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करती है। 

BSNL Vs Jio: किसका प्लान बेहतर?

दोनों कम्पनियाँ अपने प्लांस में एक जैसी कॉलिंग और SMS सुविधा दे रही हैं। जबकि डेटा की बात करें तो जियो, बीएसएनएल की तुलना में कहीं अधिक डेटा ऑफर कर रहा है, हालांकि जियो का प्लान पूरे 1000 रुपए महंगा भी है तो अधिक डेटा कोई ताज्जुब की बात नहीं है। इसके अलावा यह भी ध्यान देने वाली बात है कि जियो आपको हाई-स्पीड 5G डेटा देता है जबकि बीएसएनएल आज भी 4G पर अटका हुआ है। तो कुल मिलाकर डेटा और कीमत के अलावा इन प्लांस के बाकी लाभ एक जैसे हैं। अब यह आप निर्भर करता है कि आपकी जरूरतों के अनुसार आपके लिए कौन सा प्लान सही है और आप किसे खरीदेंगे।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles