Xiaomi Redmi 6 और Xiaomi Redmi 6A के अलावा इन स्मार्टफोंस को भी जल्द मिल सकता है MIUI 10 का स्टेबल ROM

HIGHLIGHTS

अभी हाल ही में Xiaomi Redmi Note 5 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोंस पर MIUI 10 का स्टेबल रोम अपडेट दिया गया है। अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि Xiaomi Redmi 6 और Xiaomi Redmi 6A के अलावा इन स्मार्टफोंस को भी जल्द ही MIUI 10 स्टेबल रोम अपडेट मिलने वाला है।

Xiaomi Redmi 6 और Xiaomi Redmi 6A के अलावा इन स्मार्टफोंस को भी जल्द मिल सकता है MIUI 10 का स्टेबल ROM

पिछले महीने Xiaomi ने अपने कुछ स्मार्टफोंस के लिए MIUI 10 के स्टेबल रोम अपडेट को जारी करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने कुछ मोबाइल फोंस की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें उन स्मार्टफोंस को शामिल किया गया है, जिन्हें आने वाले समय में MIUI 10 का स्टेबल रोम अपडेट मिलने वाला है। Xiaomi ने अपने Mi Forum पर जाकर इन स्मार्टफोंस के बारे में जानकारी दी है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

स्मार्टफोंस की इस लिस्ट में आपको ऐसे भी स्मार्टफोंस मिलेंगे जिन्हें यह अपडेट मिलने वाला है, इसके अलावा कुछ ऐसे भी स्मार्टफोंस होंगे जो इस अपडेट को पहले ही पा चुके हैं। अगर हम उन लेटेस्ट मोबाइल फोंस की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस लिस्ट में कुछ ऐसे स्मार्टफोंस हैं जिन्हें MIUI 10 का अपडेट मिल सकता है। इस लिस्ट में आपको Xiaomi Redmi Note 4, Xiaomi Redmi 4X, Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6A, Xiaomi Redmi 5, Xiaomi Redmi 5A, Xiaomi Mi Note 3, Xiaomi Mi 5s, Xiaomi Mi 5s Plus, Xiaomi Mi Max 2, Xiaomi Mi Max Prime, Xiaomi Redmi 4A, Xiaomi Redmi Note 5A और Xiaomi Redmi 5A Prime को MIUI 10 का ग्लोबल स्टेबल रोम अपडेट मिड-अक्टूबर में मिलने के पूरे आसार हैं। 

इसके अलावा अगर हम Xiaomi Mi 3, Xiaomi Redmi Note 3, Xiaomi Redmi Note 3 Special Edition, Xiaomi Mi 4, Xiaomi Redmi 3S, Xiaomi Redmi 3X, Xiaomi Redmi Note 4 और Xiaomi Redmi 4 Prime की चर्चा करें तो Xiaomi की ओर से इस बारे में भी घोषणा कर दी गई है कि इन स्मार्टफोंस को नवम्बर में यह अपडेट मिलने वाला है। 

इसके अलावा आपको बता दें कि अभी पिछले सप्ताह ही Xiaomi Redmi Note 5 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन्स को MIUI 10 का ग्लोबल स्टेबल रोम अपडेट मिल गया है, इसके अलावा Xiaomi के कुछ ऐसे भी स्मार्टफोंस हैं, जिन्हें यह अपडेट पहले ही मिल चुका है, इसका मतलब है कि Xiaomi के Xiaomi Mi 5, Xiaomi Mi 8, Xiaomi Mi Mix 2S, और Xiaomi Redmi Y2 को पहले ही यह अपडेट दे दिया गया है।  

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo