Digit.in

Airtel 100 रूपये के अंदर देता है 7 सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, देखें आपके लिए कौन-सा है बेस्ट

Highlights

जानें एयरटेल के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान (cheapest recharge plan) के बारे में

Rs 100 से कम में Airtel के 7 Prepaid plan (प्रीपेड प्लान)

28 दिनों की वैधता ऑफर करते हैं एयरटेल के ये प्लान (Airtel Plan)

Airtel 100 रूपये के अंदर देता है 7 सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, देखें आपके लिए कौन-सा है बेस्ट

टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) किफ़ायती कीमत में कई प्रीपेड प्लान पेश करती है लेकिन अगर एयरटेल (Airtel) के सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान (cheapest prepaid plan) की बात करें तो यह प्लान 12GB के अधिकतम डाटा, एक माह यानि 28 दिनों की वैधता और कॉलिंग की सुविधा के साथ आते हैं। ग्राहक अपनी ज़रूरत के हिसाब से इन एयरटेल (Airtel Prepaid Plans) के इन प्रीपेड प्लांस को चुन सकते हैं। एयरटेल के सभी सात प्रीपेड (prepaid plan) 100 रुपये से कम कीमत में आते हैं।

Airtel का Rs 98 वाला प्लान

एयरटेल (Airtel) के 98 रूपये वाले डाटा ऐड ऑन प्लान है जो आपके मौजूदा प्रीपेड से अटैच हो जाता है। साथ ही इस प्लान की वैधता आपके मौजूदा प्लान जैसी होती है। इस प्लान में 12GB डाटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान में कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा नहीं मिलती है। 

airtel recharge plan

Airtel का Rs 89 वाला प्लान

एयरटेल (Airtel) का 89 रुपये वाला प्लान भी एक डाटा ऐड ऑन प्लान है। इस प्लान में 6GB अधिकतम डाटा दिया जाता है। यह प्लान Prime Video Mobile Edition (प्राइम विडियो मोबाइल एडिशन) सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। साथ ही इस प्लान में Free Hellotunes (फ्री हैलोट्यून) और Wynk Music Free (फ्री विंक म्यूज़िक) मिलता है। 

Airtel का Rs 79 वाला प्लान

Airtel के 79 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता दी जाती है। यह प्लान 200MB डाटा ऑफर करता है। साथ ही कॉलिंग के लिए 64 रूपये का टॉक टाइम मिलता है। लोकल, STD और लैंड लाइन कॉल पर 1 रूपये प्रति सेकंड के हिसाब से चार्ज किया जाता है।

Airtel का Rs 78 वाला प्लान

Airtel के 78 रुपये वाले प्लान (plan) में 5GB डेटा दिया जा रहा है। यह भी एक डेटा ऐड ऑन (data add on) प्लान है। इसकी वैधता मौजूदा प्लान की जितनी होगी। इस प्लान में Wynk Music Premium (विंक म्यूज़िक प्रीमियम) का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

airtel recharge plan

Airtel का Rs 49 वाला प्लान

एयरटेल के Rs 49 वाले प्लान में 29 दिनों की वैधता मिलती है। प्लान में 100MB डाटा के साथ Rs 38.52 टॉक टाइम ऑफर किया जाता है। 

Airtel का Rs 48 वाला प्लान

एयरटेल (Airtel) का 48 वाला प्लान डाटा ऐड ऑन प्लान (data add on plan) है। इसमें 3GB अधिक डाटा मिलता है।

Airtel का Rs 20 वाला प्लान

एयरटेल के Rs 20 वाले प्लान में अनलिमिटेड वैधता मिलती है। इसमें 14.95 रुपये की टॉक टाइम वैल्यू मिलती है। 

Airtel का Rs 19 वाला प्लान

एयरटेल (Airtel) के 19 रुपये वाले प्लान प्लान में दो दिन की वैधता मिलती है जिसमें यूजर्स 200MB डाटा उपयोग कर सकते हैं। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Airtel का Rs 10 वाला प्लान

एयरटेल के 10 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड वैधता मिलती है। इस प्लान में 7.47 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles