यह स्मार्टफ़ोन 64-बिट 1.2GHZ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर और 2GB रैम से लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.
मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी 14 जनवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफ़ोन रेडमी 3 लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने अपने इस स्मार्टफ़ोन पर से 11 जनवरी को पर्दा उठाया था, जबकि पहले ख़बरें थी कि कंपनी 12 जनवरी को अपने इस स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करेगी.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको बता दें कि, शाओमी के इंडिया हेड मनु जैन ने भारत में इस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च के संकेत दिए हैं. मनु जैन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्विट किया है और लिखा है कि, #मीजेनरेशन- एक बेहद ही आकर्षक घोषणा कल की जाएगी. हम हमेशा कुछ आश्चर्यजनक करने में विश्वास रखते हैं. इसी के साथ उन्होंने रॉकेट का फोटो भी पोस्ट किया है. लेकिन इस ट्विट में किस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी गई है. हालाँकि उम्मीद यही की जा रही है कि कंपनी कल अपना नया स्मार्टफ़ोन रेडमी 3 पेश करेगी.
शाओमी रेडमी 3 स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1280 पिक्सल है. यह स्मार्टफ़ोन 64-बिट 1.2GHZ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर और 2GB रैम से लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसके साथ ही यह स्मार्टफ़ोन 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरे से लैस है. इसमें 4100mAh की बैटरी भी मौजूद है. इसके अलावा यह स्मार्टफ़ोन एक ड्यूल सिम ड्यूल स्टैंडबाय स्मार्टफोन है. यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आएगा, यानी माइक्रो-SD कार्ड इस्तेमाल करते वक्त आप सिर्फ एक ही सिम इस्तेमाल कर पाएंगे. दोनों ही सिम स्लॉट 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ आते हैं.
शाओमी रेडमी 3 स्मार्टफोन का डिजाइन काफी अच्छा है, कंपनी ने इस बार मेटालिक बॉडी का इस्तेमाल किया है. यह हैंडसेट गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर में उपलब्ध होगा.