WhatsApp का धांसू फीचर, अपने-आप तय समय पर चला जाएगा मैसेज, जानें कैसे इस्तेमाल करें शेड्यूल मैसेजिंग
WhatsApp iPhone के लिए Scheduled Messages फीचर पर काम कर रहा है.
यूजर्स भविष्य की तारीख और समय पर मैसेज भेजने के लिए उन्हें पहले से शेड्यूल कर सकेंगे.
यह फीचर व्यक्तिगत चैट्स और ग्रुप चैट्स दोनों में काम कर सकता है.
WhatsApp अपने iPhone यूजर्स के लिए एक नया और काफी उपयोगी फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक Scheduled Messaging फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स किसी मैसेज को तुरंत भेजने के बजाय भविष्य की किसी तय तारीख और समय पर भेज सकेंगे.
Surveyयह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी तक बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है. हालांकि, फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट से इसके कई संभावित फीचर्स सामने आए हैं.
कैसे काम करेगा Scheduled Messages फीचर?
रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स किसी चैट में मैसेज लिखने के बाद Send बटन को लंबे समय तक दबाकर शेड्यूलिंग ऑप्शन तक पहुंच सकेंगे. इसके बाद वे अपनी पसंद की तारीख और समय चुन सकेंगे, जिस पर WhatsApp उस मैसेज को ऑटोमैटिकली भेज देगा.
एक बार शेड्यूल किए जाने के बाद मैसेज तुरंत नहीं जाएगा, बल्कि WhatsApp उसे निर्धारित समय तक सुरक्षित रखेगा और तय समय आने पर अपने आप डिलीवर कर देगा.

Scheduled Messages के लिए मिलेगा अलग सेक्शन
WhatsApp कथित तौर पर Scheduled Messages को मैनेज करने के लिए एक डेडिकेटेड सेक्शन भी विकसित कर रहा है. इस सेक्शन में यूजर्स उन सभी मैसेज को देख सकेंगे जो भविष्य में भेजे जाने वाले हैं.
इसके अलावा चैट विंडो में भी संकेत दिखाई दे सकते हैं कि कोई मैसेज शेड्यूल किया गया है. यदि यूजर अपना मन बदल लेता है, तो वह निर्धारित समय से पहले उस मैसेज को डिलीट भी कर सकेगा. खास बात यह है कि रिसीवर को इस बारे में कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा.
ग्रुप चैट्स में भी करेगा काम
नई रिपोर्ट बताती है कि WhatsApp इस फीचर को केवल व्यक्तिगत चैट तक सीमित नहीं रखेगा. Scheduled Messages ग्रुप चैट्स में भी सपोर्ट कर सकते हैं.
हालांकि इसके लिए एक शर्त होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, केवल वे सदस्य ही शेड्यूल किए गए मैसेज प्राप्त कर पाएंगे जो मैसेज बनाए जाने के समय ग्रुप का हिस्सा थे. यदि कोई नया सदस्य बाद में ग्रुप जॉइन करता है, तो उसे पहले से शेड्यूल किए गए मैसेज नहीं मिलेंगे.
कितने समय पहले कर सकेंगे मैसेज शेड्यूल?
वर्तमान डेवलपमेंट के अनुसार, यूजर्स मैसेज को कम से कम 10 मिनट बाद और अधिकतम दो सप्ताह पहले तक शेड्यूल कर सकेंगे.
इसका मतलब है कि जन्मदिन की शुभकामनाएं, महत्वपूर्ण रिमाइंडर, ऑफिस अपडेट या अलग-अलग टाइम जोन में मौजूद लोगों को मैसेज भेजना पहले से कहीं अधिक आसान हो सकता है.
WhatsApp में क्यों जरूरी है यह फीचर?
हालांकि WhatsApp पहले से अपने Events फीचर के जरिए कॉल शेड्यूलिंग की सुविधा देता है, लेकिन टेक्स्ट मैसेज शेड्यूल करने का कोई आधिकारिक विकल्प अब तक मौजूद नहीं है.
Scheduled Messaging फीचर आने के बाद यूजर्स को थर्ड-पार्टी ऐप्स या वर्कअराउंड्स पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. यह फीचर खास तौर पर प्रोफेशनल्स, बिजनेस यूजर्स और उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो अलग-अलग देशों और टाइम जोन में मौजूद लोगों के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं.
फिलहाल WhatsApp ने इस फीचर की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. उम्मीद की जा रही है कि इसे पहले बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया जाएगा और उसके बाद सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
