शुरू हो गई Realme की धमाकेदार सेल! 12 हजार तक का सीधा डिस्काउंट, बढ़ते दाम के बीच हाथ से जाने न दें ये मौका
Realme Narzo Days Sale Amazon पर 16 जून तक लाइव रहेगी.
Narzo 100 Lite 5G पर 12,750 तक का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है.
Narzo Power 5G और Narzo 90x 5G समेत कई मॉडल ऑफर में शामिल हैं.
Realme ने भारत में अपनी नई Realme Narzo Days Sale की घोषणा कर दी है. यह सेल Amazon पर लाइव हो चुकी है और 16 जून तक चलेगी. इस सेल के दौरान कंपनी अपनी Narzo सीरीज के कई स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दे रही है. ऑफर में Narzo 80 सीरीज, Narzo 90 सीरीज और Narzo 100 सीरीज के मॉडल शामिल हैं. इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुआ Realme Narzo Power 5G भी डिस्काउंट पर उपलब्ध है.
Surveyकंपनी का कहना है कि ग्राहक सीधे प्राइस कट के अलावा बैंक ऑफर, क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट और कैशबैक का फायदा उठाकर और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं. हालांकि नीचे बताए गए दाम केवल डायरेक्ट डिस्काउंट के हैं और इनमें अतिरिक्त बैंक ऑफर शामिल नहीं हैं.
Realme Narzo 100 Lite 5G पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
सेल में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G है. इस फोन की लॉन्च कीमत 27,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान इसे केवल 15,249 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी ग्राहकों को सीधे 12,750 रुपये की बचत हो रही है. फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट डिस्प्ले मिलता है, जो गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को बेहतर बनाता है.
Realme Narzo Power 5G पर 8 हजार की कटौती
अगर आपको बड़ी बैटरी वाला फोन चाहिए तो Realme Narzo Power 5G एक दिलचस्प विकल्प बन सकता है. इसमें 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो Narzo सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बताई जा रही है. इस फोन की रेगुलर कीमत 35,999 रुपये है, लेकिन Narzo Days Sale के दौरान इसे 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यानी इस पर 8 हजार का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है.

Narzo 90x 5G पर भी शानदार ऑफर
Realme Narzo 90x 5G पर भी बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है. 33,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन फिलहाल 17,999 रुपये में उपलब्ध है. यानी इस मॉडल पर 16,000 रुपये तक की कटौती की गई है. यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए आकर्षक हो सकता है जो कम कीमत में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं.
Narzo 80 सीरीज भी हुई सस्ती
Realme ने Narzo 80 सीरीज के दो स्मार्टफोन्स की कीमतों में भी अस्थायी कटौती की है. Realme Narzo 80 Lite की कीमत 16,999 रुपये से घटकर 11,499 रुपये हो गई है.
किस फोन पर कितना डिस्काउंट?
| मॉडल | लॉन्च कीमत | सेल कीमत |
|---|---|---|
| Realme Narzo 100 Lite 5G | ₹27,999 | ₹15,249 |
| Realme Narzo Power 5G | ₹35,999 | ₹27,999 |
| Realme Narzo 90x 5G | ₹33,999 | ₹17,999 |
| Realme Narzo 80 Lite | ₹16,999 | ₹11,499 |
| Realme Narzo 80 Pro 5G | ₹25,999 | ₹23,999 |
वहीं Realme Narzo 80 Pro 5G अब 25,999 रुपये की जगह 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. सेल 16 जून तक Amazon पर लाइव रहेगी. ऐसे में अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
