Xiaomi Mi 6 का नया 4GB रैम वेरिएंट हुआ लॉन्च

Highlights

Xiaomi Mi 6 का यह वेरिएंट सबसे पहले चीन के बाज़ार में उपलब्ध होगा और 11 नवम्बर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

Xiaomi Mi 6 का नया 4GB रैम वेरिएंट हुआ लॉन्च

इस साल अप्रैल में लॉन्च हुआ Xiaomi Mi 6 केवल 6GB रैम के विकल्प में आता था. अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने फ्लैगशिप डिवाइस का 4GB रैम वेरिएंट लॉन्च किया है. 

यह वेरिएंट 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा और इसकी कीमत CNY 2,299 लगभग $350 रहेगी. Xiaomi Mi 6 का यह वेरिएंट सबसे पहले चीन के बाज़ार में उपलब्ध होगा और 11 नवम्बर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा. 

Xiaomi Mi 6 में 5.15 इंच की फुल HD (1080p) डिस्प्ले मौजूद है. यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 64 बिट ओक्टा-कोर प्रोसेसर, एड्रेनो 540 GPU, 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है. यह स्मार्टफोन MIUI 8 के साथ एंड्राइड 7.1.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इस डिवाइस में एक फ्रंट फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है. 

कैमरा की बात करें तो Mi 6 में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है. इसके अलावा इसके सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसके फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद दिया गया है. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile