इस स्मार्टफ़ोन में फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सेल का रियर और 6 मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी हो सकता है. इसके साथ साथ आपको 3030mAh क्षमता वाली बैटरी भी मिलने की संभावना है.
मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी जल्द ही बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन Mi 5 पेश कर सकती है. पिछले काफी समय से इस स्मार्टफ़ोन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, इसके साथ ही इसके बारे में कई जानकारी भी सामने आई हैं. अब इस स्मार्टफ़ोन की एक नई और वास्तविक तस्वीर इंटरनेट पर सार्वजनिक की गई है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको बता दें कि, एक वीबो यूज़र ने इस तस्वीर को जारी किया है. इस तस्वीर में Mi 5 स्मार्टफ़ोन को देखा जा सकता है. तस्वीर में इसका डिज़ाइन भी दिखाई दे रहा है. तस्वीर में स्मार्टफोन का स्लिम डिजाइन प्रोफाइल नज़र आ रहा है. इसका फ्रंट पैनल घुमावदार है.
जानकारी दे दें कि, News Fantasia द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर में होम बटन भी नज़र आ रहा है और टॉप हिस्से पर इंफ्रारेड एमटिर भी, इस तस्वीर में नज़र आ रहे स्मार्टफोन का डिजाइन पहले लीक हुए रेंडर इमेज से मेल खाता है.
इससे पहले सामने आए कुछ लीक्स के अनुसार, इस स्मार्टफ़ोन में क्वाल-कॉम स्नेपड्रैगन 810 प्रोसेसर होगा, इसके साथ इस स्मार्टफोन में 5.2-इंच की QHD डिस्प्ले 1440×2560 पिक्सेल रेजोल्यूशन के साथ हो सकती है, गोरिला ग्लास 4 से भी प्रोटेक्टेड है. इसके अलावा इस स्मार्टफ़ोन में आपको 4GB रैम भी आपको मिल सकती है. इस स्मार्टफ़ोन में आपको 16GB और 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है.
इसके साथ ही इस स्मार्टफ़ोन में फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सेल का रियर और 6 मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी हो सकता है. इसके साथ साथ आपको 3030mAh क्षमता वाली बैटरी भी मिलने की संभावना है. इसके साथ साथ बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफ़ोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है. बता दें कि आ रही खबरों के अनुसार यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड लोलीपॉप 5.1.1 के साथ श्याओमी के अपने कस्टम MiUI ओएस पर चलेगा.