लॉन्च हो गया 5G की ताकत वाला नया नवेला Vivo फोन, सबसे तगड़े फीचर और लुक में है शानदार
Vivo V23e स्मार्टफोन (Smartphone) को आखिरकार अपने निर्धारित समय पर लॉन्च कर दिया गया है।
Vivo V23e स्मार्टफोन (Smartphone) को 5G की ताकत के अलावा 44W की फ्लैश चार्ज से लैस करके लॉन्च किया गया है।
हालांकि इतना ही नहीं Vivo V23e 5G स्मार्टफोन (Smartphone) में एक MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर है।

वीवो (Vivo) वी23ई (V23e) 5जी (5G) स्मार्टफोन (Smartphone) को मंगलवार को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन (Smartphone) मलेशियाई बाजार में वीवो (Vivo) Y76 5G के लॉन्च के कुछ ही घंटों बाद ही लॉन्च कर दिया है। वी-सीरीज़ फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी (Dimensity) 810 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके अलावा फोन में आपको 8GB रैम (एक्सटेंडेड रैम 4GB के साथ) लॉन्च किया गया है। यह फोन 44W फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आता है और Android 11-आधारित FunTouch OS 12 पर काम करता है। Vivo V23e 5G को दो कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है, उसके अलावा आपको बात देते है कि फोन को सेल के लिए 1 दिसंबर को लाया जाने वाला है।
वीवो (Vivo) वी23ई (V23e) 5जी (5G) की कीमत (Price), सेल डिटेल्स
नए Vivo V23e 5G की थाईलैंड में कीमत (Price) THB 12,999 (लगभग 29,200 रुपये) है, जो कि 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए है। यह दो कलर ऑप्शन- सनशाइन कोस्ट और मूनलाइट शैडो में आता है। प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया को लॉन्च के साथ ही यानि 23 नवंबर को ही शुरू कर दिया गया था, हालांकि सेल के लिए फोन को 1 दिसंबर को लाया जाने वाला है। हालांकि इंडिया में इस फोन के लॉन्च या अन्य बाजारों में इसके आने के बारे में कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है।

वीवो (Vivo) V23e 5G स्पेसिफिकेशंस और फीचर
स्पेक्स आदि की बात करें तो आपको बात देते है कि वीवो (Vivo) वी23ई (V23e) 5जी (5G) फनटच ओएस 12 पर काम करता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड (AMOLED) डिस्प्ले (Display) है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी (Dimensity) 810 SoC पर काम करता है। जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (1TB तक) का उपयोग करके आगे बढ़ाने के विकल्प के साथ 128GB स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है।
कैमरा आदि को देखें तो फोन में यानि विवो V23e 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और f/2.4 के साथ 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। हालांकि वीवो (Vivo) वी23ई (V23e) 5जी (5G) में एफ/2.0 अपर्चर वाला 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।
Vivo V23e 5G में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,050mAh की बैटरी मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, डुअल-सिम स्लॉट (नैनो) और डुअल वाई-फाई सपोर्ट शामिल हैं। इसमें ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile