भारतीय टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने प्रीपेड प्लांस पर टैरिफ दरों को बढ़ा दिया है। एयरटेल ने प्रीपेड प्लांस (Airtel prepaid plans) पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ा दिया है। एयरटेल की ओर से घोषित की गई नई टैरिफ दरें 26 नवम्बर से लागू हो जाएंगी।
एयरटेल ने अपने टैरिफ प्लांस के टैरिफ को 25 प्रतिशत तक बढ़ाया है। इससे पहले कंपनी ने जुलाई में पोस्टपेड प्लान की कीमत में इजाफा किया गया था। एयरटेल के 28 दिन वाले प्रीपेड प्लान (airtel 28 days validity plan) की कीमत अब Rs 99 से शुरू होगी, यानि इस प्लान की कीमत 25% बढ़ाई गई है। आपको बता दें कि 49 वाला प्लान कंपनी ने जुलाई में हटा दिया था। हालांकि यह प्लान SMS का लाभ ऑफर नहीं करता है।
अब आपको Rs 149 के रिचार्ज प्लान के लिए Rs 179 खर्च करने होंगे। इस प्लान में 20 प्रतिशत की हाइक देखी गई है। इस लाभ और 1GB डाटा के साथ Rs 219 वाला प्लान भी आता है जिसकी कीमत अब Rs 265 कर दी गई है।
Airtel के लोकप्रिय Rs 598 वाले प्लान की कीमत भी बढ़ाई गई है। ये प्लान 84 दिन की अवधि के साथ आता है। प्लान में यूजर्स को हर रोज़ 1.5GB डाटा (1.5GB per day) मिलता है। इस प्लान के लिए अब आपको Rs 719 खर्च करने होंगे। डाटा टॉप-अप और दूसरे प्लांस के टैरिफ में 20 प्रतिशत की हाइक देखी गई है।
एयरटेल के इन प्रीपेड प्लांस की नई कीमतें 26 नवम्बर से शुरू हो जाएंगी। अभी तक रिलायंस जियो या वोडाफोन आइडिया (Reliance Jio and Vodafone idea) ने अपने रिचार्ज प्लांस की कीमतों पर इजाफे की कोई बात नहीं की है, हालांकि माना जा रहा है कि ये कंपनियां भी अपने प्रीपेड प्लांस की कीमत को बढ़ा सकती है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile