इस कंपनी ने पेश किया 7 हजार रुपये से भी सस्ता 5000mAh की बैटरी वाला फोन, देखें कहाँ हो रही सेल

Highlights

इस समय कई टेक कंपनियां किफायती स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है।

Tecno ने अपने स्मार्टफोन की रेंज का विस्तार करते हुए भारत में एक नया हैंडसेट Tecno Pop 6 Pro लॉन्च कर दिया है।

टेक्नो का यह फोन 2जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। अगर इस फोन की कीमत की चर्चा की जाए तो यह आपको 6,099 रुपये में मिल जाने वाला है।

इस कंपनी ने पेश किया 7 हजार रुपये से भी सस्ता 5000mAh की बैटरी वाला फोन, देखें कहाँ हो रही सेल

इस समय कई टेक कंपनियां किफायती स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। Tecno ने अपने स्मार्टफोन की रेंज का विस्तार करते हुए भारत में एक नया हैंडसेट Tecno Pop 6 Pro लॉन्च कर दिया है। टेक्नो का यह फोन 2जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। अगर इस फोन की कीमत की चर्चा की जाए तो यह आपको 6,099 रुपये में मिल जाने वाला है। इसे आप Amazon India से खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं पॉप 6 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में इसके अलावा आप इसे कहाँ से डायरेक्ट खरीद सकते हैं!

tecno pop 6 pro

टेक्नो पॉप 6 प्रो फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.6 इंच एचडी+ पैनल है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1612 पिक्सल है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन के साथ 120Hz का टच सैंपलिंग रेट है। फोन 2GB LPDDR4x रैम और 32GB eMMC5.1 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इसमें MediaTek Helio A22 चिपसेट दे रही है।

फेस अनलॉक फीचर के साथ आने वाले इस फोन में आपको 5000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है या नहीं इस बारे में टेक्नो ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि फोन एक बार फुल चार्ज होने के बाद 42 दिनों तक चलने का दावा जरूर करता है। फोन एंड्रॉइड 12 गो एडिशन पर आधारित HiOS 8.6 पर चलता है।

tecno pop 6 pro

फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ बैक पर एक डुअल कैमरा दिया गया है, इसमें 8-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला AI लेंस शामिल है। इतना ही नहीं कंपनी इस फोन में सेल्फ़ी आदि के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। इस फोन को कम कीमत में अच्छे फीचर के साथ आने वाला फोन कहा जा सकता है, आप Amazon India पर जाकर इस फोन को आसानी से खरीद सकते हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile