दो डिस्प्ले के साथ सैमसंग का ये स्मार्टफ़ोन जल्द हो सकता है लॉन्च, अब सामने आया ये नया खुलासा

Highlights

यह डिवाइस दो डिस्प्ले के साथ आएगा और 2018 की शुरुआत में लॉन्च होगा.

दो डिस्प्ले के साथ सैमसंग का ये स्मार्टफ़ोन जल्द हो सकता है लॉन्च, अब सामने आया ये नया खुलासा

अभी हम Samsung के फोल्डेबल Galaxy X स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा नहीं जानते हैं. यह डिवाइस दो डिस्प्ले के साथ आएगा और 2018 की शुरुआत में लॉन्च होगा. 

SM-G888N0 के सपोर्ट पेज के ज़रिए इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह फोन आ रहा है, साउथ कोरिया में Galaxy X का मॉडल SM-G888N0 यह है. 

Samsung Galaxy X के बारे में सपोर्ट पेज से कोई जानकारी नहीं मिलती है, लेकिन जल्द ही इस फोन की घोषणा की जाएगी. 

एक नई रिपोर्ट में Galaxy S9 के बारे में भी जानकारी मिली है. इस डिवाइस में हीट पाइप्स मौजूद होंगे जो कूलिंग के काम आएँगें. Galaxy S9 स्मार्टफोन 4GB रैम और एंड्राइड 8.0 ओरियो से लैस होगा. पिछली कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस डिवाइस का एक वेरिएंट स्नैपड्रैगन 845 SoC के साथ आ सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार Samsung ने Galaxy Note 9 के लिए स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट का पहला पूरा बैच खरीद लिया है.  

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile