होली करीब आते-आते कई बढ़िया सेल की जानकारी हम देख चुके हैं और अब सैमसंग ने होली सेल का आगाज किया है। डील में इन्स्टेन्ट कैशबैक, वाउचर और बैंक कैशबैक शामिल हैं। सेल में फोल्डेबल, टॉप-एंड स्मार्टफोंस आदि पर बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है। आज हम Samsung Galaxy S22 की बात करें तो फोन पर बढ़िया डिस्काउंट मिल रहा है। आप फोन को 85999 रुपये के बजाए 26999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
Samsung Galaxy S22 के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज वेरिएंट की कीमत 85999 रुपये में है। हालांकि, सैमसंग की लेटेस्ट सेल में आप 28000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। अब आप स्मार्टफोन को 52999 रुपये में खरीद सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एस22 में 120 हर्ट्ज वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.1-इंच एफएचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इनफिनिटी-O डिस्प्ले मिल रही है। हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen1 चिपसेट द्वारा संचालित है जो 8GB LPDDR5X रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन एंड्रॉइड 13-आधारित वनयूआई कस्टम स्किन पर चलता है।
सैमसंग गैलेक्सी S22 में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,700mAh की बैटरी मिल रही है। पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग, सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और आगे और पीछे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ का प्रोटेक्शन दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में चार्जिंग के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।