लोटपोट होने को हो जाओ तैयार..हंसी का पिटारा लेकर जल्द आ रहा Panchayat Season 5, फिर हुड़दंग करेंगे बनराकस-बिनोद
Panchayat Season 5 हंसी का गुब्बारा लेकर जल्द ही लौटने वाला है।
पंचायत सीजन 5 में एक बार फिर से बनराकस-बिनोद हुड़दंग करने वाले हैं।
पंचायत 5 की कहानी और कास्ट के अलावा स्ट्रीमिंग डिटेल्स यहाँ मौजूद हैं।
अमेज़न प्राइम वीडियो और द वायरल फीवर की सबसे ज्यादा चर्चा में बनी रहने वाली वेब सीरीज ‘पंचायत’ के पांचवें सीज़न (Panchayat Season 5) का इंतज़ार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खबर आ रही है। फुलेरा गांव की राजनीति, सादगी और ‘सचिव जी’ के सफर को देखने के लिए अब ज्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। असल में, पंचायत वेब सीरीज के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में नए सीज़न की रिलीज टाइमलाइन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है और पंचायत सीजन 5 कब तक स्ट्रीमिंग के लिए आने वाली है।
Surveyकब स्ट्रीमिंग के लिए आएगी पंचायत सीजन 5?
डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा के अनुसार, पंचायत सीजन 5 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस समय वेब सीरीज की एडिटिंग का काम चल रहा है। मेकर्स की तरफ से अभी किसी आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं डी गई है, लेकिन निर्देशक ने संकेत दिए हैं कि पंचायत सीजन 5 (Panchayat Season 5) अक्टूबर या नवंबर 2026 के आसपास स्ट्रीमिंग के लिए आने वाली है?

पंचायत सीजन 4 के अंत से शुरू होगी Panchayat Season 5 की कहानी
पंचायत सीज़न 4 का अंत बेहद चौंकाने वाले मोड़ पर हुआ था, जहां पंचायत चुनाव में क्रांति देवी ने मंजू देवी को हराकर प्रधानी पर कब्ज़ा कर लिया था और सत्ता की कमान भूषण (बनराकस) के खेमे में चली गई थी। नए सीज़न के प्लॉट पर बात करते हुए डायरेक्टर ने बताया कि कहानी में सभी किरदारों की ज़िंदगी आगे बढ़ेगी। चुनाव के बाद प्रधान जी हार चुके हैं और यह सीज़न दिखाएगा कि उस हार के बाद उनकी ज़िंदगी कैसे आगे बढ़ती है, गांव में उनका रुतबा क्या रहता है और बाकी लोगों के जीवन में क्या बदलाव आते हैं।
इसके अलावा, चौथे सीजन के अंत में अभिषेक त्रिपाठी ने कैट परीक्षा पास कर ली थी, जिससे यह सवाल भी गहरा गया है कि क्या सचिव जी एमबीए करने के लिए फुलेरा छोड़ देंगे या रिंकी के साथ उनका रिश्ता और गांव का अपनापन उन्हें रोक लेगा।
क्या पंचायत सीजन 5 ही इस वेब सीरीज का अंत है?
सोशल मीडिया पर चल रही उन अटकलों पर भी विराम लग चुका है, जिनमें कहा जा रहा था कि पंचायत सीज़न 5 के साथ पंचायत हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। हालांकि, इसपर डायरेक्टर ने साफ किया है कि मेकर्स की ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है, पंचायत सीजन 5 इस वेब सीरीज का आखिरी सीजन नहीं होने वाला है, इसका मतलब है कि आगे भी इस वेब सीरीज के सीजन आते रहने वाले हैं?
Panchayat Season 5 की Star Cast
पंचायत के पांचवें सीज़न में भी वही पुरानी पसंदीदा स्टारकास्ट नजर आएगी। इसमें सचिव जी के रूप में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक, सान्विका, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, सुनीता राजवर और पंकज झा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वेब सीरीज की कहानी चंदन कुमार ने लिखी है और निर्देशन की कमान दीपक कुमार मिश्रा के हाथों में ही है। यह सीरीज़ पहले की तरह केवल अमेज़न प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीमिंग के लिए आने वाली है।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा न समझें बड़े काम के हैं ये 3 गैजेट..सर्दियों के लिए वरदान से कम नहीं
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
