Digit.in

Vivo V80 भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च! 4K सिनेमैटिक वीडियो, 7200mAh बैटरी समेत इन फीचर्स का खुलासा

Vivo V80 भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च! 4K सिनेमैटिक वीडियो, 7200mAh बैटरी समेत इन फीचर्स का खुलासा

Vivo भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी प्रीमियम V-सीरीज के तहत एक और नए मेंबर की एंट्री करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Vivo V80 भारत में अगले महीने 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। विवो ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए की है। इतना ही नहीं, स्मार्टफोन की माइक्रोसाइड भी Amazon पर लाइव हो गई है, जिससे यह पुष्टि होती है कि यह इसी प्लेटफॉर्म पर सेल होगा।

इसके अलावा, कंपनी ने इसके कुछ दमदार कैमरा फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है, जिसके बारे में यह सीरीज खासतौर पर जानी जाती है। साथ ही साथ बैटरी और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी भी सामने आई है। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo V80 के कन्फर्म फीचर्स

टीज़र वीडियो में कंपनी ने खुलासा किया है कि विवो वी80 स्मार्टफोन 50MP Zeiss नाइट टेलीफोटो कैमरा, 50MP OIS मेन कैमरा, एक Zeiss अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और एक 50MP सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। साथ ही यह भी बताया गया है कि फोन 4K सिनेमैटिक वीडियो को सपोर्ट करेगा। इससे 60fps पर 4K वीडियो बनाई जा सकती है। इसमें AI क्रिएटिव कैमरा भी मिलेगा, यानी फोन के कैमरा में एआई-आधारित क्रिएटिव फीचर्स पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें 30 से ज्यादा एआई-पावर्ड क्रिएटिव फीचर्स मिलेंगे जिनमें AI Diwali Portrait 2.0 और Live Sticker Collage भी शामिल हैं।

बात करें अन्य स्पेसिफिकेशन्स की तो Vivo V80 में 7200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कही गई है, जो 90W FlashCharge सपोर्ट करेगी। जो V-सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। फोन की डिस्प्ले भी V-सीरीज में अब तक की सबसे स्मूद डिस्प्ले होगी। डिवाइस OriginOS 7 पर काम करेगा जो भी V-सीरीज फोन में पहली बार आने वाला है। इस OS के साथ V80 कंपनी का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव लेकर आएगा।

Vivo V80 का डिज़ाइन

Vivo V80 का डिज़ाइन पिछली जनरेशन के मुकाबले काफी अलग है। स्मार्टफोन में मैट बैक फिनिश दिया गया है। फ्लैट किनारे और राउंडेड कॉर्नर्स वाली बॉडी है। ऊपर बड़ा राउंडेड-रेक्टेंगल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो बड़े वर्टिकल कैमरे, एक छोटा कैमरा, एक नार्मल फ़्लैश और ऑरोरा फ़्लैश, ZEISS ब्रांडिंग और बेहद क्लियर-प्रीमियम मिनिमल लुक देखने को मिलता है। नीचे की तरफ Vivo की ब्रांडिंग दी गई है और दाईं तरफ वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन मौजूद हैं। Vivo V80 तीन कलर शेड्स - Sunrise Anthem, Horizon Blue और Steller Black में सामने आया है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile