OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

OnePlus ने आज भारत में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च किया है, जो बड़ी बैटरी और लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite और Realme P4R से है। तीनों स्मार्टफोन 120Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट, बड़ी बैटरी और MediaTek प्रोसेसर के साथ आते हैं। कुल मिलाकर अगर आप 20,000 रुपये के आसपास नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास अब कई नए विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, जब खरीदने की बात आती है तो हर कोई कन्फ्यूज़ होता है कि कौन सा फोन बेस्ट रहेगा। आपके इसी कन्फ्यूज़न को दूर करने के लिए आज हम इन तीनों स्मार्टफोन्स के स्पेक्स, कीमत और अन्य डिटेल्स की तुलना कर रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R

डिज़ाइन और डिस्प्ले

OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 19.6:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले में Eye Protection Mode, Dark Mode, स्क्रीन कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट और Vivid व Natural Color Modes जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

Vivo T5 Lite में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 260ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। यह फोन IP65 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ पेश किया गया है।

OnePlus N6x launched with big battery like features under budget price

Realme P4R में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन के साथ आता है। डिस्प्ले के मामले में Realme P4R सबसे स्मूद एक्सपीरियंस देने वाला विकल्प है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

OnePlus N6x में MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। फोन में 13,280 वर्ग मिमी वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान बेहतर थर्मल मैनेजमेंट में मदद करता है।

Vivo T5 Lite में 6nm आधारित MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 6GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Realme P4R भी MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है। इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी दो साल के Android अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसके अलावा इसमें AI Eraser 2.0, AI Portrait Glow, AI Ultra Clarity, AI Unblur, Google Gemini और कई AI फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo T5 Lite 44W 5G Price sale in india 22 July offer specifications

कैमरा में किसका दबदबा?

OnePlus N6x में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है, जो ऑटोफोकस और 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 1080p 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Vivo T5 Lite में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Realme P4R में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। कैमरा फीचर्स में Night Mode, Portrait Mode, Motion Photos, Cinematic Video, Dual-View Video, Panorama, Time-Lapse और Slow Motion जैसे कई विकल्प शामिल हैं।

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus N6x में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo T5 Lite में 6,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। बैटरी क्षमता थोड़ी कम जरूर है, लेकिन चार्जिंग स्पीड OnePlus N6x से काफी बेहतर है।

realme P4R 5G First Sale today 17 June with 8000mAh Titan Battery India Price, specification

Realme P4R में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, Bypass Charging और Reverse Wired Charging को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है और 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत से अधिक क्षमता बनाए रखती है।

भारत में कीमत

OnePlus N6x की शुरुआती कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 18,999 रुपये है। वहीं 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी दे रही है। इसकी बिक्री 4 अगस्त दोपहर 12 बजे से Amazon और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। यह Burgundy Red और Ice Blue रंगों में उपलब्ध होगा।

Vivo T5 Lite की कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये से शुरू होती है। 6GB + 128GB मॉडल 21,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। यह Twilight Shadow और Wave Blue कलर ऑप्शन में आता है।

Realme P4R की शुरुआती कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 18,999 रुपये है। 6GB + 128GB मॉडल 20,999 रुपये में मिलता है, जबकि 6GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। यह Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare रंगों में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: iQOO Z11 Lite vs OnePlus N6 vs Moto G37 Power: बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile