Lava Virat Curve vs Vivo Y31T vs Realme 16x: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Lava Virat Curve vs Vivo Y31T vs Realme 16x: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

25,000 रुपये के आसपास के सेगमेंट में Lava Virat Curve 5G, Vivo Y31T 5G और Realme 16x 5G अलग-अलग फीचर्स के साथ आते हैं। तीनों इसी साल आए लेटेस्ट स्मार्टफोन्स हैं। Lava फोन में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और रियर मिनी डिस्प्ले दिया गया है, Vivo में 7,200mAh की बड़ी बैटरी और मजबूत डस्ट-वॉटर प्रोटेक्शन मिलता है, जबकि Realme में 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी के साथ गेमिंग से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं। इस आर्टिकल में हम Lava Virat Curve, Vivo Y31T और Realme 16x की तुलना कर रहे हैं, जिससे यह समझना आसान हो जाएगा कि कीमत के हिसाब से कौन सा मॉडल बेस्ट रहेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Lava Virat Curve vs Vivo Y31T vs Realme 16x

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Lava Virat Curve 5G में 6.67 इंच का Full-HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन 1,100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन की खासियत इसका रियर मिनी डिस्प्ले है। इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग मिली है।

Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजॉल्यूशन 720×1,608 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,250 निट्स तक है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ फेस अनलॉक भी दिया गया है।

Realme 16x 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 720×1,570 पिक्सल है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और HBM में 1,200 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन IP65 रेटिंग और MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Lava Virat Curve 5G में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 6GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है। यह Android 16 पर चलता है और Lava दो साल के OS अपग्रेड्स और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है।

Vivo Y31T 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है जिसे 2 OS अपग्रेड्स और 3 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

Realme 16x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। इसे भी 2 OS अपग्रेड्स और 3 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

कैमरा में किसका दबदबा?

Lava Virat Curve 5G में 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें स्क्रीन फ़्लैश भी दिया गया है।

Vivo Y31T 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP f/2.0 प्राइमरी कैमरा और 2MP f/2.4 Bokeh सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8MP f/2.05 कैमरा मिलता है।

Realme 16x 5G में 50MP f/1.8 रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP f/2.0 फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

Lava Virat Curve 5G में 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि बॉक्स में 33W चार्जर मिलता है।

Vivo Y31T 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है। यह 44W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी क्षमता के लिहाज से यह तीनों में सबसे बड़ी है।

Realme 16x 5G में 7,000mAh बैटरी मिलती है, जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

भारत में कीमत

  • Lava Virat Curve 5G की शुरुआती कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये है।
  • Vivo Y31T 5G की कीमत 4GB+128GB मॉडल के लिए 25,999 रुपये से शुरू होती है।
  • Realme 16x 5G की शुरुआती कीमत 4GB+128GB मॉडल के लिए 25,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Realme 16 Pro Harry Potter Edition vs Motorola Signature: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स और कीमत की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile