Realme 16 Pro Harry Potter Edition vs Motorola Signature: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स और कीमत की तुलना

Realme 16 Pro Harry Potter Edition vs Motorola Signature: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स और कीमत की तुलना

प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Realme ने भारत में नए Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition को लॉन्च कर दिया है। जनवरी में आया Motorola Signature कीमत के हिसाब से इसका टक्कर का प्रतिस्पर्धी है। Realme का फोन Harry Potter थीम वाले डिजाइन और कलेक्टिबल बॉक्स के साथ आता है, जबकि Motorola Signature में फ्लैगशिप Snapdragon चिपसेट, LTPO AMOLED डिस्प्ले और 50MP के ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों फोन की कीमत करीब 60,000 रुपये से शुरू होती है, लेकिन इनके फीचर्स में काफी अंतर है। अगर आप इस रेंज में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके काफी काम आ सकती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 16 Pro Harry Potter Edition vs Motorola Signature

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन का खास आकर्षण इसका Harry Potter-आधारित डिजाइन है। इसमें ब्राउन लेदर फिनिश, Argyle टेक्सचर वाला रियर पैनल, Hogwarts Crest और Harry Potter वर्डमार्क मिलता है। कैमरा आइलैंड Hedwig से प्रेरित है। इसके अलावा Hogwarts थीम वाले 3D आइकन और वॉलपेपर भी दिए गए हैं। फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है।

Motorola Signature में 6.8 इंच का Super HD LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजॉल्यूशन 1,264×2,780 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 165Hz और पीक ब्राइटनेस 6,200 निट्स तक है। स्क्रीन 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट करती है। इसमें Smart Water Touch फीचर भी है, जिससे गीली या नम उंगलियों से स्क्रीन इस्तेमाल की जा सकती है। फोन में Gorilla Glass Victus 2, एल्युमिनियम फ्रेम और IP68+IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिलता है।

Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition Specifications

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Realme 16 Pro Harry Potter Edition में 4nm MediaTek Dimensity 7300 Max 5G चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Arm Mali G615 GPU मिलता है। यह फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल कॉन्फिगरेशन में आता है। सॉफ्टवेयर और फीचर्स के स्तर पर यह स्टैंडर्ड Realme 16 Pro के समान है।

Motorola Signature में 3nm Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Motorola Hello UI पर चलता है। इस तरह दोनों फोन के प्रोसेसर और मेमोरी कॉन्फिगरेशन में काफी अंतर है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Realme 16 Pro Harry Potter Edition में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP f/1.8 मेन कैमरा और 8MP f/2.2 अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP f/2.4 फ्रंट कैमरा मिलता है।

Motorola Signature में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP f/1.6 Sony LYT 828 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 50MP f/2.0 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Sony LYT 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल ज़ूम, 100x हाइब्रिड ज़ूम और OIS सपोर्ट करता है। फ्रंट में 50MP Sony LYT 500 कैमरा दिया गया है। यह फोन 8K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

Realme 16 Pro Harry Potter Edition में 7,000mAh Titan बैटरी दी गई है। यह 80W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

Motorola Signature में 5,200mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा 10W वायरलेस और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। कंपनी के अनुसार फोन 41 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।

भारत में कीमत

Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की भारत में कीमत 62,999 रुपये है। यह 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आता है। फोन Magic Brown कलर में Flipkart और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। इसके साथ Hogwarts थीम वाला लिमिटेड-एडिशन गिफ्टिंग बॉक्स मिलता है, जिसमें एक्सेप्टेंस लेटर, ट्रेन टिकट, Hogwarts Crests वाले बुकमार्क्स, कैरेक्टर पोस्टकार्ड्स, Hogwarts लोगो वाला फोन केस और फोन पिन शामिल हैं।

Motorola Signature की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये से शुरू होती है। इसका 16GB+512GB मॉडल 64,999 रुपये और 16GB+1TB वेरिएंट 69,999 रुपये में आता है। फोन Pantone Carbon और Pantone Martini Olive कलर में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: साउथ की ये 4 क्राइम थ्रिलर फिल्में हिला देंगी दिमाग, भूल जायेंगे ‘महाराजा-दृश्यम’ का सस्पेंस, किलर है एंडिंग

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile