साउथ की ये 4 क्राइम थ्रिलर फिल्में हिला देंगी दिमाग, भूल जायेंगे ‘महाराजा-दृश्यम’ का सस्पेंस, किलर है एंडिंग
चारों फिल्मों में क्राइम, सस्पेंस, मिस्ट्री और साइकोलॉजिकल थ्रिल देखने को मिलता है।
इन फिल्मों की कहानियां हर मोड़ पर नए सवाल और ट्विस्ट सामने लाती हैं।
अगर आपको महाराजा और दृश्यम जैसी मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो ये फिल्में आपके लिए दिलचस्प हो सकती हैं।
बात अगर सस्पेंस और थ्रिलर की हो तो दर्शकों की जुबां पर सबसे पहला नाम महाराजा और दृश्यम का आता है। अगर आप भी महाराजा और दृश्यम जैसी फिल्मों और वेब सीरीज़ के शौक़ीन हैं, और आपको वैसी ही किसी सीरीज़ को देखने की इच्छा हो रही है तो आज हम आपके लिए साउथ की ऐसी 4 सीरीज़ लेकर आए हैं जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे। हमारी आज के लिस्ट में मौजूद सभी सीरीज़ आपको बेहद पसंद आने वाली हैं। ये चारों फिल्में OTT की वो फिल्में हैं जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं।
SurveyPor Thozhil (Sony LIV)
Por Thozhil 2023 की एक बेहतरीन तमिल क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी प्रकाश (अशोक सेल्वन) नाम के एक डरपोक लेकिन दिमागी रूप से तेज ट्रेनी पुलिस अफसर, और लोगनाथन (आर. सरथकुमार) नाम के एक बेहद सख्त और गुस्सैल सीनियर एसपी के इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों को मिलकर शहर में युवा लड़कियों की बेरहमी से हत्या करने वाले एक खूंखार सीरियल किलर को पकड़ना होता है। शुरुआत में आपसी तालमेल न बैठने के बावजूद, दोनों मिलकर अतीत की पुरानी फाइलों को खंगालते हैं और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट से गुजरते हुए उस साइको किलर तक पहुँचते हैं, जिसमें प्रकाश को अपने अंदर के डर को भी हराना पड़ता है। फिल्म में मुख्य विलेन और रहस्यमयी किरदार के रूप में दिग्गज अभिनेता सरत बाबू और मददगार पुलिस टेक्निकल ऑफिसर वीना के रूप में निखिला विमल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आई हैं। इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 8 रेटिंग प्राप्त हुई है।
Anjaam Pathiraa (Sun NXT)
लिस्ट कि हमारी दूसरी मूवी एक ब्लॉकबस्टर मलयालम साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी अनवर अली (कुंचाको बोबन) नाम के एक कंसल्टिंग क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो केरल पुलिस की मदद के लिए एक सीरियल किलर केस से जुड़ता है। शहर में कोई रहस्यमयी कातिल एक के बाद एक पुलिस अफसरों को अगवा कर उनकी बेरहमी से हत्या कर रहा है और उनके शवों के साथ अजीब हरकतें कर रहा है, जिससे पूरी पुलिस फोर्स में खौफ का माहौल है। अनवर अली अपनी दिमागी सूझबूझ और किलर की मानसिकता को समझकर केस की कड़ियों को जोड़ता है, जिसमें एसीपी कैथरीन मारिया के रूप में शराफुद्दीन और रेबेका लुइस के रूप में उन्नीमाया प्रसाद जैसे पुलिस अधिकारी उसकी टीम का हिस्सा बनते हैं। इसके बाद जो होता है वो जानकर आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जायेगी। IMDb पर इस फिल्म को 7.9 की रेटिंग्स प्राप्त हुई हैं।
Dhuruvangal Pathinaaru (Jio Hotstar)
यह फिल्म 2016 की एक ब्लॉकबस्टर तमिल सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी दीपक (रहमान) नाम के एक बेहद काबिल पुलिस इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक युवा जोड़े की रहस्यमयी मौत और एक लड़की के गायब होने के उलझे हुए केस की जांच करता है। इस जांच के दौरान एक दर्दनाक हादसे में दीपक अपना एक पैर खो देता है, जिसके कारण यह केस अनसुलझा ही बंद हो जाता है और उन्हें जबरन रिटायर होना पड़ता है। कहानी में मुख्य मोड़ तब आता है जब 5 साल बाद एक नया आईपीएस एस्पिरेंट गौतम (प्रकाश राघवन) उनसे मिलने आता है और दीपक अतीत की उस खौफनाक रात की कड़ियों को एक-एक करके दोबारा जोड़ना शुरू करते हैं। इसके बाद का ट्विस्ट तो आपको फिल्म देखने के बाद ही समझ आएगा। IMDb पर इस फिल्म को 8.1 की रेटिंग्स प्राप्त हुई हैं।
Memories (Jio Hotstar)
मेमोरीज 2013 की एक कल्ट-क्लासिक मलयालम साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी सैम एलेक्स (पृथ्वीराज सुकुमारन) नाम के एक बेहद काबिल पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या देखने के बाद गहरे सदमे में चला जाता है और एक शराबी बन जाता है। इसी बीच शहर में एक के बाद एक अजीब तरीके से (क्रूस पर लटकाकर) पुलिसकर्मियों और पुरुषों की हत्याएं होने लगती हैं, जिसका पैटर्न किसी शातिर सीरियल किलर की ओर इशारा करता है। पुलिस विभाग इस केस को सुलझाने के लिए सैम को वापस ड्यूटी पर बुलाता है, जहाँ सैम अपनी दिमागी सूझबूझ से किलर की धार्मिक और मनोवैज्ञानिक मानसिकता को डिकोड करता है। आगे इस फिल्म की कहानी और भी दिलचस्प होती जाती है। IMDb पर इस फिल्म को 10 में से 8 की रेटिंग्स प्राप्त हुई हैं।
यह भी पढ़ें: Maharaja 2 हुई कन्फर्म! विजय सेतुपति ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कैसी है सीक्वल की कहानी
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
