बिना बिजली के भी 4.5 घंटे चलेगा इंटरनेट! Elon Musk का Starlink Mini 2 लॉन्च, देखें कितना है प्राइस
SpaceX ने Starlink Mini 2 को लॉन्च कर दिया है।
इस डिवाइस में 71Wh की रिमूवेबल बैटरी मिलती है।
अमेरिका में कुछ चुनिंदा लोगों के लिए 999 डॉलर में प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए अब हर जगह मोबाइल नेटवर्क या ब्रॉडबैंड कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। असल में, Elon Musk की कंपनी SpaceX ने अपना नया पोर्टेबल सैटेलाइट इंटरनेट डिवाइस Starlink Mini 2 लॉन्च कर दिया है, इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबे समय तक चलने वाली बैटरी है, जो बिना बिजली के भी यूजर्स को 4.5 घंटे तक इंटरनेट कनेक्शन चालू रखने में मदद करती है। अगर Starlink Mini को देखा जाए तो उस डिवाइस में वैसे तो बहुत से फीचर मिलते थे, लेकिन यह सुविधा उसमें नहीं थी। उस डिवाइस को चलाने के लिए अलग से पावर सोर्स की जरूरत होती थी। हालांकि, नए मॉडल में कंपनी ने बैटरी के अलावा Wi-Fi को भी रखा है। इसके अलावा इस बार कंपनी की ओर से डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी पर भी काम किया गया है। यह डिवाइस खासकर उन लोगों के लिए बेस्ट कहा जा सकता है, जो निरंतर ट्रेवल आदि करते हैं और उन्हें किसी भी स्थान पर लंबे समय के लिए इंटरनेट चाहिए होता है। इस डिवाइस की मदद से किसी भी स्थान पर अब यूजर्स को इंटरनेट बिना बिजली और किसी टावर के आसानी से मिल जाने वाला है। आइए अब एलन मस्क के इस डिवाइस की कुछ अन्य डिटेल्स के अलावा इसके प्री-ऑर्डर की डिटेल्स पर भी एक नजर डालते हैं।
Starlink Mini 2 में मिलेगी 4.5 घंटे की बैटरी
Starlink Mini 2 में 71Wh की रिमूवेबल बैटरी मौजूद है। कंपनी का कहना है कि यह एक बार चार्ज करने पर यूजर्स को लगभग लगभग 4.5 घंटे तक बिना बिजली के भी इंटरनेट मुहैया करवा सकती है। इसकी खासियत इसका क्विक-रिलीज डिजाइन है। यानी बैटरी खत्म होने पर उसे बिना किसी टूल के निकालकर एक दूसरी बैटरी से बदला जा सकता है। इसके अलावा इस डिवाइस में एक USB-C पोर्ट और बैटरी लेवल दिखाने वाला LED इंडिकेटर भी मिलता है।
इतना ही नहीं, डिवाइस 60W USB-C पावर सप्लाई से चल सकता है। इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर इसे कम्पैटिबल चार्जर या पर्याप्त क्षमता वाले पावर बैंक से भी पावर दी जा सकती है। हालांकि, यहाँ ध्यान देना जरूरी है कि असल बैटरी बैकअप इस्तेमाल और आसपास की परिस्थितियों के अनुसार बदल सकता है। इसका मतलब है कि अलग अलग स्थान पर यह अलग अलग क्षमता देगा!
Wi-Fi 6 के साथ कितना कवरेज मिलेगा?
Starlink Mini 2 में कंपनी ने कुछ अन्य बदलाव भी किए हैं, ऐसा कहा जा सकता है कि इस डिवाइस में वायरलेस हार्डवेयर को भी अपग्रेड किया गया है। असल में, यह नया डिवाइस Wi-Fi 6 सपोर्ट से लैस है, और इसमें लगभग लगभग 1800 स्क्वेर फुट तक वायरलेस कवरेज मिलने वाला है, कंपनी ने इस तरह का दावा भी इस डिवाइस को लेकर किया है। अगर इसकी तुलना पुराने डिवाइस से की जाए तो Starlink Mini में Wi-Fi 5 और लगभग लगभग 1200 स्क्वेर फुट कवरेज मिलता था। ऐसे में नए डिवाइस में इसे एक बड़ा अपग्रेड माना जा सकता है।
Starlink Mini से कितना अलग है नया डिवाइस?
Starlink Mini 2 की मोटाई लगभग 23.1mm है, जबकि पुराने मॉडल की मोटाई 38.5mm थी। बैटरी और किकस्टैंड के साथ इसका वजन करीब 1.6 किलोग्राम है। यानी नया डिवाइस पतला जरूर हुआ है, लेकिन बैटरी के कारण इसका वजन कुछ ज्यादा हो गया है। इसमें IP67 रेटिंग मिलती है, जो डस्ट और पानी से बचाने का काम करतो है। कंपनी ने फोल्डेबल किकस्टैंड, ट्राइपॉड माउंट और अलग पावर बटन भी इसमें रखा है। Starlink इसे लेकर यह भी दावा का रहा है कि पूरी तरह से सेटअप होने के बाद इंटरनेट केवल 60 सेकंड के भीतर ही यूजर्स को मिल जाने वाला है।
Starlink Mini 2 की कीमत क्या है?
अमेरिका में Starlink Mini 2 के लिए चुनिंदा ग्राहकों को प्री-ऑर्डर का इन्वाइट भेजा जा रहा है। इस शुरुआती ऑफर प्राइस को देखते हैं तो यह लगभग लगभग 999 डॉलर है। इसका मतलब है कि अगर इसे इंडिया प्राइस में बदलें तो इंडिया के प्राइस में यह 90,000 रुपये के आसपास के प्राइस में आया है। इसमें डिवाइस के साथ एक साल का Starlink Roam Unlimited सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसका मतलब है कि इसके लिए 999 डॉलर देकर यूजर्स को यह एक साल के लिए फ्री में चलाने के लिए मिलने वाला है!
जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस डिवाइस की प्री-ऑर्डर के लिए यूजर्स को 100 डॉलर का रिफंडेबल डिपॉजिट भी देना होगा। इसके बाद बाकी का पेमेंट शिपिंग के समय होगी। शुरुआती शिपमेंट दिसंबर के बीच में शुरू होने की जानकारी मिल रही है। अभी के लिए यह डिवाइस अलग से सेल के लिए नहीं आया है।
क्या इंडिया के बाजार में भी आएगा Starlink Mini 2?
SpaceX ने अभी Starlink Mini 2 की इंडियन लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। अभी के लिए एलन मस्क का Starlink ही इंडिया के बाजार में उपलब्ध नहीं है। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि आने वाले समय में इसे अमेरिका से बाहर भी उपलब्ध कराया जाने वाला है।
भारत में Starlink इंटरनेट कब तक आएगा?
फिलहाल Starlink Mini 2 की सबसे बड़ी उपलब्धि पोर्टेबिलिटी के साथ नई बैटरी के साथ आना है। इससे यात्रा या दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट इस्तेमाल करना पहले से सुविधाजनक हो जाने वाली है। हालांकि, इसके लिए Starlink की सेवा का उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। बहुत से देशों में यह सेवा मिल रही है लेकिन अभी इंडिया के बाजार में इस सेवा को कब शुरू करने की अनुमति सरकार की ओर से मिलती है, इसपर आधिकारिक जानकारी अभी के लिए भी नहीं है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile