Redmi का यह फोन Flipkart पर हुआ सस्ता, देखें अब क्या है नई कीमत

Redmi का यह फोन Flipkart पर हुआ सस्ता, देखें अब क्या है नई कीमत
HIGHLIGHTS

Xiaomi के ब्रांड Redmi ने पिछले साल Redmi 9i Sport को भारत में लॉन्च किया था।

Redmi 9i Sport की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है, यह छूट आप Flipkart की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

यहाँ आपको अन्य कई बैंक ऑफर और अन्य ऑफर मिल रहे हैं।

Xiaomi के ब्रांड Redmi ने पिछले साल Redmi 9i Sport को भारत में लॉन्च किया था। Redmi का Redmi 9i Sport बजट सेगमेंट में काफी पॉपुलर फोन है। अगर आप भी Redmi 9i Sport को खरीदने के लिए इसकी कीमत में गिरावट का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए इंटरनेट पर एक खुशखबरी है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Redmi 9i Sport अब सस्ता हो चुका है। Redmi 9i Sport की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है, यह छूट आप Flipkart की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अन्य कई बैंक ऑफर और अन्य ऑफर मिल रहे हैं, अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें!

यह भी पढ़ें: नए कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ iQOO Neo 6, 23 जुलाई से शुरू होगी सेल

Redmi 9i Sport फोन की नई कीमत

Redmi 9i Sport को पिछले साल भारत में 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। यह कीमत फोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की है, जो अब 8,999 रुपये हो गई है। Redmi के इस फोन को Flipkart से नई कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन को आप कार्बन ब्लैक, मैटेलिक पर्पल और कोरल ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं।

Redmi 9i Sport flipkart discount and offer

Redmi 9i Sport के स्पेक्स और फीचर 

Redmi 9i Sport को आप कार्बन ब्लैक, कोरल ग्रीन और मैटलिक ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। जैसा कि ऊपर बताया गया है, फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

यह भी पढ़ें: इस सोल्जर के लिए ढाल बना iPhone, वीडियो हुआ वायरल, देखें iPhone का जाँबाज कारनामा

डिवाइस में 6.53 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। फोन के रियर पैनल पर 13MP कैमरा दिया गया है और फोन के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा, डिवाइस में 5000mAh बैटरी दी गई है और फोन मीडियाटेक हीलियो G25 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo