भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नए ग्राहकों के लिए अपना बेहद सस्ता 1 रुपये वाला प्लान फिर से उपलब्ध करा दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह ऑफर अब सभी टेलीकॉम सर्किल में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इस प्लान का फायदा केवल उन लोगों को मिलेगा, जो BSNL का नया SIM लेते हैं। मौजूदा या पुराने BSNL ग्राहक इस रिचार्ज का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
SurveyBSNL का यह 1 रुपये वाला पैक FRC यानी First Recharge Coupon के नाम से जाना जाता है। नए SIM को एक्टिवेट करने के लिए किए जाने वाले पहले रिचार्ज के तौर पर इसे इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी इस ऑफर के जरिए बेहद कम कीमत पर नए यूजर्स को BSNL की सर्विस आजमाने का मौका दे रही है।
यह पहली बार नहीं है जब BSNL ने 1 रुपये का प्लान पेश किया है। कंपनी पहले भी इस कीमत पर FRC उपलब्ध करा चुकी है, लेकिन कुछ समय के लिए इसे हटा दिया गया था। अब इसकी दोबारा वापसी हुई है, हालांकि पुराने ऑफर की तुलना में इस बार मिलने वाले फायदे कम कर दिए गए हैं।
कंपनी के लिए इस प्लान का मकसद नए ग्राहकों को आकर्षित करना है। सिर्फ 1 रुपये की शुरुआती कीमत होने की वजह से नए यूजर्स के लिए BSNL SIM लेना आसान हो जाता है। अगर यूजर को नेटवर्क और दूसरी सेवाएं पसंद आती हैं, तो आगे वह किसी दूसरे प्लान से रिचार्ज करके BSNL का लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकता है।
BSNL के 1 रुपये वाले प्लान के फायदे
BSNL के नए 1 रुपये वाले FRC में 24 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। पहले इसी प्लान के साथ 30 दिनों की वैलिडिटी दी जाती थी। यानी अब ग्राहकों को पहले के मुकाबले 6 दिन कम सर्विस वैलिडिटी मिलेगी।
डेटा बेनिफिट में भी बदलाव किया गया है। मौजूदा प्लान में हर दिन 1GB डेटा मिलता है, जबकि पुराने प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा दिया जाता था। इस तरह पहले 30 दिनों में कुल 60GB डेटा मिलता था, जो अब 24 दिनों की वैलिडिटी के दौरान कुल 24GB रह गया है। SMS की बात करें तो इसमें हर दिन 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में पहले की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
