OTT की वो सुपरहिट सीरीज जिसे देख पूरा परिवार हंस-हंस कर हो जाएगा लहालोट! पहली नज़र में दिला देगी ‘Gullak’ की याद

OTT की वो सुपरहिट सीरीज जिसे देख पूरा परिवार हंस-हंस कर हो जाएगा लहालोट! पहली नज़र में दिला देगी ‘Gullak’ की याद

जैसा की हम सभी जानते हैं कि TVF ने हमेशा अपने काबिल-ए -तारीफ कामों से दर्शकों का दिल जीता है, TVF का नाम अक्सर ऐसी कहानियों को लिखने में आगे आया है जिनसे दर्शक हमेशा खुद को जोड़ पाए हैं। अपनी इन्ही ज़बरदस्त रिलेटेबल सीरीज की सफलता वाली स्टोरीज़ के साथ और प्रोडक्शन के बल बूते पर आज TVF इतनी ऊचाइंयां छू रहा है। इसके शोज़ ने लगातार दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है,और पॉप कल्चर का भी हिस्सा बने हैं। इसी दौरान अब एक बार फिर TVF अपनी सुपरहिट स्लाइस-ऑफ-लाइफ कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘फैमिली किराना स्टोर’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। जिसका डिरेक्टशन सक्षम अरोड़ा और हेमंत मिश्रा ने किया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है सीरीज़ का नाम?

यह धमाकेदार वेब सीरीज़ साल 2026 फरवरी में रिलीज़ हुई थी। इस वेब सीरीज़ का नाम ‘फैमिली किराना स्टोर’ है। इस सीरीज़ की कहानी एक मिडिल क्लास परिवार की है जो एक छोटे से शहर से हैं, इस परिवार के एक मुखिया भी हैं जिनका नाम गजानंद है। गजानंद अपने घर से जुड़े एक छोटे से किराना स्टोर के प्रति बहुत ही ज़्यादा जुनूनी हैं। इस वेब सीरीज़ के पहले सीज़न ने तो दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया था, फ़िलहाल दर्शक बेसब्री से इस सीरीज़ के दूसरे सीज़न के आने की राह देख रहे हैं।

सीज़न 2 का ट्रेलर आउट

मेकर्स ने दूसरे सीज़न का ऐलान करते हुए उसके धमाकेदार ट्रेलर को भी रिलीज़ कर दिया। तो इस ट्रेलर को अपने परिवार के साथ ज़रूर देखिएगा क्योंकि हंसी और ड्रामा के साथ परिवार में होने वाली रोजमर्रा की भागदौड़ और उलझनों के बीच होने वाली छोटी-मोटी नोक झोंक का ज़ायका भी मिलेगा।

क्या है सीरीज़ की कहानी

‘फैमिली किराना स्टोर’ एक बहुत ही पारिवारिक वेब सीरीज़ है, इस सीरीज़ को आप किसी दोपहर अपने परिवार वालों के साथ आराम से देख सकते हैं। यह सीरीज़ आम मिडिल क्लास लाइफ, परिवारों के रिश्ते और दुकानदार के अपने मोहल्ले से जुड़ाव को बेहद प्यारे और मजेदार अंदाज में दिखाती है। इस वेब सीरीज़ की कहानी भले ही बहुत सरल हो सकती है, लेकिन इसी तरह की सादगीपूर्ण कहानी ने हमारे दर्शकों का दिल जीता है। TVF ने एक बार फिर ऐसी कहानी बनाई है जिसके ज़रिये हमारी मिडिल क्लास ऑडियंस अपने आसपास के लोगों की झलक को स्क्रीन पर देख कर उनकी भावनाओं को महसूस कर सकती है। और इस शो की असली ताकत यही अटूट जुड़ाव है।

इस सीरीज़ की स्क्रिप्टिंग हेमंत मिश्रा ने की है, इसी के साथ सक्षम अरोड़ा के साथ मिलकर हेमंत मिश्रा ने इस सीरीज़ को निर्देश भी दिया है। शो के प्रोड्यूसर का नाम विजय कोशी है। इस सीरीज़ में श्रीकांत वर्मा, गरिमा विक्रांत सिंह, हेमंत मिश्रा, बैशाली सिन्हा, अभिषेक झा, कुमकुम परमार, मनीषा स्वामी, राजेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुशवाहा और रैना विक्रम जैसे कलाकारों ने अपनी भूमिका का प्रदर्शन किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें ‘फैमिली किराना स्टोर’ के सीज़न 2 का पहला एपिसोड 28 अगस्त को रिलीज़ होगा।

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: बहन के चेहरे पर ला देंगे मुस्कान! 10 हजार से कम में धांसू हैं ये 5 Tech Gifts

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile