HMD Rise vs Lava Smart 4 Pro vs Moto G06 Power: कैमरा, डिस्प्ले, परफॉरमेंस, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना
HMD Rise में 22 भारतीय भाषाओं वाला Sarvam AI सपोर्ट मिलता है।
Lava Smart 4 Pro में 7000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले मौजूद है।
Moto G06 Power में 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा से लैस है।

क्या आप 10000 रुपये के प्राइस में एक अच्छे फोन को खरीदन एकी सोच रहे हैं? ऐसे में आपको बाजार को बेहद गहनता से देखना होगा, क्योंकि इस बजट में फोन्स तो मौजूद हैं, लेकिन कौन सा फोन आपको लेना चाहिए, यह एक मुश्किल सवाल है। इस बजट में आपको यह चेक करना होगा कि इस फोन में एक बड़ी बैटरी चाहिए, अच्छा कैमरा भी इस फोन में मिलना चाहिए, इसके अलावा कुछ अन्य फीचर मिल जाएं तो बेहद ही अच्छा है। हालांकि, HMD के नए फोन के लॉन्च के साथ ऐसा लग रहा है कि इस बजट में भी आपको काफी कुछ मिल सकता है। HMD की ओर से अपने HMD Rise को इसी बजट में लॉन्च कर दिया गया है, जो कई दमदार फीचर्स से लैस है। हालांकि, बाजार में यह फोन अकेला भी नहीं है, इसे टक्कर देने के लिए बाजार में पहले से ही Lava, Motorola और Karbonn के अलावा itel जैसी कंपनियों के फोन्स भी मिल जाने वाले हैं। यहाँ हम HMD Rise की तुलना Moto G06 Power के साथ साथ Lava Smart 4 Pro के साथ करने वाले हैं। इन सभी फोन्स का प्राइस एक जैसा ही है। हालांकि, इन सभी में आपको अलग अलग स्पेक्स और फीचर मिलते हैं। यहाँ हम आपको इन सभी फोन्स के कैमरा से लेकर बैटरी और परफॉरमेंस से लेकर इनके डिजाइन डिस्प्ले के बारे में जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते हैं कि HMD Rise आपको खरीदना चाहिए या Lava और Motorola के फोन्स आपके लिए अच्छे होने वाले हैं?
डिजाइन और डिस्प्ले की तुलना
HMD Rise में 6.51-इंच की डिस्प्ले मिलती है, यह फोन डुअल-टोन डिजाइन से लिस है। इसके अलावा इसे ग्राहक Indigo Silver, Midnight Gold और Emerald Gold कलर्स में खरीद सकते हैं। दूसरी ओर, Lava Smart 4 Pro में 6.75-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन को कंपनी Neelam Blue और Konark Gold कलर में सेल कर रही है। इसके साथ साथ Motorola ने Moto G06 Power को एक 6.88-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ साथ स्क्रीन पर Gorilla Glass 3 की सुरक्षा के साथ आती है।
कैमरा की तुलना
HMD Rise में 13MP डुअल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है और इस फोन में एक 5MP सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा अगर Lava Smart 4 Pro को देखा जाए तो यह फोन एक 13MP मेन कैमरा से लैस है और इसमें आपको एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। वहीं, Moto G06 Power को देखा जाए तो इस फोन में आपको एक 50MP मेन कैमरा के साथ एक 8MP सेल्फी कैमरा भी मिलता है। इसमें Night Vision और Google Photos के कुछ एडिटिंग फीचर्स भी आपको मिल जाते हैं।
परफॉर्मेंस की तुलना
HMD Rise में Unisoc 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लेकर आई है। इस फोन में कंपनी की ओर से 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, इस स्टॉरिज को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो इसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB तक बढ़ा भी सकते हैं। वहीं, अगर Lava Smart 4 Pro को देखा जाए तो इस फोन में कंपनी ने Unisoc T610 प्रोसेसर रखा है, जिसके सपोर्ट के लिए इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मौजूद है। इस फोन के साथ आपको 4GB वर्चुअल RAM का ऑप्शन भी मिल रहा है। Motorola के फोन को देखा जाए तो इसमें MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में आपको 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। इसकी स्टोरेज को भी आप 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
बैटरी की तुलना
अगर आपकी सबसे बड़ी जरूरत लंबी बैटरी लाइफ है तो आपके लिए दो फोन्स यहाँ आमने सामने खड़े हैं, इसमें Lava और Motorola के फोन्स के बीच मुकाबला है। दोनों स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलती है। HMD Rise को अगर देखा जाए तो यह 5000mAh बैटरी से लैस है।
सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स की तुलना
HMD Rise की सबसे खास खूबी Indus by Sarvam AI है। यह 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, इससे जुड़ा डेटा भारत में होस्ट होता है। फोन में Sanchar Saathi का वैकल्पिक इंटीग्रेशन भी मिलता है। वहीं, Lava Smart 4 Pro Android 16 के साथ आता है। इसके साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी इस फोन को प्राप्त है।
Motorola के फोन को देखा जाए तो यह Android 15 आधारित Hello UI पर लॉन्च किया गया था, इसमें Dolby Atmos वाले स्टीरियो स्पीकर, IP64 रेटिंग और Gorilla Glass 3 की सुरक्षा भी मिलती है।
भारत में तीनों फोन की कीमत की तुलना
HMD Rise के 4GB+64GB मॉडल की पहले दिन की स्पेशल कीमत 9,999 रुपये है। फोन की सेल 2 दिसंबर को होने वाली है, इसे खरीदने के लिए आप Flipkart पर जा सकते हैं। वहीं, Lava Smart 4 Pro का 4GB+64GB मॉडल 10,999 रुपये में आता है। इसे आप ऑफलाइन बाजार से खरीद सकते हैं। दूसरी ओर, Moto G06 Power का 4GB+64GB मॉडल Motorola की आधिकारिक वेबसाइट पर इस समय 11,999 रुपये में लिस्ट है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile