आपने आज तक सिर्फ सफ़ेद रंग का आधार कार्ड ही देखा होगा, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें की आधार कार्ड के दो रंग एक सफ़ेद और दूसरा नीला। अब आप सोच रहे होंगे ये नीले रंग का आधार कार्ड किस काम आता है और या किसके लिए होता है? तो हम आपको बता दें की इस नीले रंग के आधार कार्ड को बाल आधार कार्ड कहते हैं। जी हाँ यह आधार कार्ड सिर्फ और सिर्फ छोटे बच्चों के लिए बनता है। सामान्य तौर पर नीले या बाल आधार कार्ड के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। सफ़ेद और नीले आधार कार्ड में एक डिफरेंस बायोमेट्रिक का होता है, सफ़ेद आधार कार्ड में बायोमेट्रिक होता है वहीं, नीले आधार कार्ड में बायोमेट्रिक नहीं होता। आइये, इन दोनों तरफ के आधार कार्ड में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।
Surveyसफ़ेद और नीला आधार कार्ड
आमतौर पर हमने आज तक बस सफ़ेद रंग के ही आधार कार्ड प्रचलित देखे हैं, जिसे दिखा कर कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान बता सकता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण देश के सभी नागरिकों के लिए पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड जारी करता है। हम जो सफ़ेद आधार कार्ड आज तक देखते आएं हैं, असल में UIDAI इस सफ़ेद आधार कार्ड के अलावा भी एक आधार कार्ड जारी करता है जो नीले रंग का होता है और जिसे बाल आधार कार्ड कहते हैं।
किसके लिए नीला आधार होता है जारी
- 5 साल या उनसे कम आयु के बच्चों के लिए सरकार नीला आधार कार्ड जारी करती है।
- नवजात शिशु से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चे के लिए उनके माता-पिता आवेदन कर सकते हैं।
- नीले आधार कार्ड का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं और 5 वर्ष से छोटी आयु के बच्चों को क़ानूनी एवं डिजिटल पहचान दिलवाना है।
- कई साड़ी सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने में नीला आधार कार्ड काम आता है जैसे अस्पताल में दाखिले और स्कूल में एडमिशन आदि।
बायोमेट्रिक डेटा और पहचान की प्रक्रिया में क्या है अंतर
- आधार कार्ड में कार्ड धारक की उँगलियों के निशान, आँख का iris और चेहरा शामिल होता है।
- नीले आधार कार्ड में कभी भी बायोमेट्रिक नहीं लिया जाता क्यूंकि 5 साल से छोटे उम्र के बच्चे की उँगलियों के निशान विक्सित नहीं हुए होते हैं।
- नीले आधार कार्ड में सिर्फ बच्चे की एक तस्वीर लेकर उसके माता या पिता के आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाता है।
- नीला आधार कार्ड भी सिर्फ तभी तक मायने रखता है जब बच्चा 5 साल से छोटी उम्र का होता है , 5 साल के बाद ने आधार कार्ड समान्य सफ़ेद रंग का आधार कार्ड बन जाता है
आवश्यक दस्तावेज़ और आवेदन का तरीका
- नीला आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे के जन्म प्रमान पत्र और मता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड होना ज़रूरी है
- इसके अलावा अस्पताल का डिस्चार्ज स्लिप देख क्र भी नीले आधार कार्ड के लिए अप्लाई किया जा सकता है।
- इसके लिए किसी बायोमेट्रिक जांच की जरूरत नहीं होती, इसलिए आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी आधार केंद्र से इसे आसानी से बनवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: realme P4s 5G vs Motorola Edge 70 Fusion: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
