realme P4s 5G vs Motorola Edge 70 Fusion: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

realme P4s 5G vs Motorola Edge 70 Fusion: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

realme P4s 5G को भारत में मिड-रेंज P4 लाइनअप के नए और सातवें मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया है जिसमें 6 स्मार्टफोन्स पहले से मौजूद हैं। वहीं Motorola Edge 70 Fusion भी इसी सेगमेंट में आने वाला एक दमदार स्मार्टफोन माना जाता है। दोनों डिवाइसेज़ में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 12GB तक RAM और डुअल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, दोनों के बीच कुछ बड़े अंतर भी हैं जो एक जैसी कीमत के बावजूद इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाते हैं। आइए नए realme P4s 5G और Motorola Edge 70 Fusion की तुलना स्पेक्स और कीमत के आधार पर करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

realme P4s 5G vs Motorola Edge 70 Fusion

डिज़ाइन और डिस्प्ले

realme P4s 5G में 6.78 इंच का 1.5K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 3,000Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक है। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। यह Electric Cyan और Titanium Grey कलर में आता है। फोन का वजन करीब 208 ग्राम और डाइमेंशन 162.6×77.6×8.6mm है।

दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का Super HD 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। इसमें HDR10+, 10-बिट कलर डेप्थ, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 5,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिला है। इसका वजन 193 ग्राम है और यह Pantone Blue Surf, Pantone Country Air और Pantone Silhouette कलर में उपलब्ध है।

realme P4s 5G Set to Debut in India on August 26 Check Specifications

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

realme P4s 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है। गेमिंग के लिए इसमें Hyper Vision+ AI चिप भी दी गई है। फोन में 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। RAM को 14GB तक बढ़ाया जा सकता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए 7,000 वर्ग मिलीमीटर का हीट डिसिपेशन एरिया और 13,624 वर्ग मिलीमीटर का ग्रेफाइट एरिया वाला AirFlow वेपर चैंबर दिया गया है।

सॉफ्टवेयर के लिए फोन Realme UI 7.0 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी तीन साल के OS अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। Motorola तीन OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

realme P4s 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP मेन कैमरा दिया गया है, जो टू-एक्सिस OIS और 77.9 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। इसके साथ 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए 16MP f/2.4 फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है।

Motorola Edge 70 Fusion में 50MP Sony LYTIA 710 मेन कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और OIS मिलता है। इसके साथ 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है, जो मैक्रो फोटोग्राफी भी सपोर्ट करता है। फोन में डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह भी 4K वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है।

Motorola Edge 70 Fusion

बैटरी और चार्जिंग

realme P4s 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट के साथ Beidou, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS सपोर्ट मिलता है।

Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, 3G, 2G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0, NFC, GPS, A-GPS, GLONASS और Galileo का सपोर्ट मिलता है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos भी दिया गया है।

भारत में कीमत

realme P4s 5G की भारत में कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये से शुरू होती है। 8GB + 256GB मॉडल 37,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 41,999 रुपये में आता है। कंपनी HDFC Bank, ICICI Bank और SBI कार्ड्स पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। फोन की बिक्री 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे Flipkart के जरिए शुरू होगी।

वहीं Motorola Edge 70 Fusion की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 33,999 रुपये है। 8GB + 256GB मॉडल 35,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 37,999 रुपये में आता है। हालांकि, Amazon-Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह आपको डिस्काउंट के साथ कुछ सस्ता मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: बहन के चेहरे पर ला देंगे मुस्कान! 10 हजार से कम में धांसू हैं ये 5 Tech Gifts

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile