One UI 9 वाला Galaxy S26 सीरीज का पहला फोन Samsung Galaxy S26 FE हुआ लॉन्च, देखें स्पेक्स, कीमत, उपलब्धता

One UI 9 वाला Galaxy S26 सीरीज का पहला फोन Samsung Galaxy S26 FE हुआ लॉन्च, देखें स्पेक्स, कीमत, उपलब्धता

Samsung ने Galaxy S26 सीरीज में नया स्मार्टफोन Galaxy S26 FE जोड़ दिया है। कंपनी ने इसे ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो फ्लैगशिप Galaxy S सीरीज का प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, लेकिन इसके लिए ज्यादा कीमत खर्च नहीं करना चाहते। फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा और 4,900mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक खासियत यह भी है कि यह Samsung का Galaxy S26 लाइनअप में पहला स्मार्टफोन है, जो One UI 9 के साथ आता है। Galaxy S26 FE में कैमरा और Galaxy AI पर भी खास फोकस किया गया है। आइए इसके स्पेक्स, फीचर्स और कीमत पर एक नज़र डालते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy S26 FE के स्पेक्स और फीचर्स

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिसे 60Hz और 120Hz के बीच स्विच किया जा सकता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स है। फोन का डायमेंशन 161.6 x 76.9 x 7.4mm है और इसका वजन 193 ग्राम है। परफॉर्मेंस के लिए इस नए फ्लैगशिप में 3nm प्रोसेस पर तैयार Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। मेमोरी और स्टोरेज के लिए फोन 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। हालांकि, स्टोरेज वेरिएंट और उपलब्धता अलग-अलग कैरियर और बाजार के अनुसार अलग हो सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है। इसमें 50MP का वाइड कैमरा है, जो OIS, f/1.8 अपर्चर और 84-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिसमें f/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री FOV मिलता है। तीसरा कैमरा 8MP का टेलीफोटो सेंसर है, जो OIS, f/2.4 अपर्चर, 32-डिग्री FOV और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। डिजिटल जूम 30x तक है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर और 85-डिग्री FOV सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और कंपनी के मुताबिक 45W अडैप्टर से करीब 30 मिनट में बैटरी 65 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। फोन में 15W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare का सपोर्ट भी मिलता है। 45W पावर अडैप्टर अलग से खरीदना होगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Samsung Galaxy S26 FE Android 17 पर आधारित One UI 9 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, LTE, Wi-Fi 6E, Wi-Fi Direct और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिली है। यह Blueberry, Graphite और Pistachio कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, हालांकि कलर की उपलब्धता कैरियर के अनुसार अलग हो सकती है।

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत और उपलब्धता

Galaxy S26 FE कुछ चुनिंदा कैरियर्स के जरिये 3 सितंबर से उपलब्ध होगा, जबकि Samsung.com और रिटेलर्स के जरिए 4 सितंबर से मिलेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी ये उपलब्धता की डिटेल्स US के लिए लागू होती हैं। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में यह 4 सितंबर को लॉन्च होगा। यह तीन रंगों Pistachio, Blueberry और Graphite में उपलब्ध होगा। स्टोरेज ऑप्शंस 128GB और 256GB हैं। स्मार्टफोन की कीमत US में $699.99 से शुरू होती है, जो भारत में करीब 66,000 रुपये के आसपास बनते हैं। हालांकि भारत में सटीक कीमत की जानकारी के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।

यह भी पढ़ें: Vodafone Idea के 1,189 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी, डेटा भी भरपूर!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile