चार कैमरा वाले Realme 5 की आज होगी पहली सेल, जानिये कीमत और ऑफर्स
Realme 5 को आज पहली बार सेल के लिए लाया जाएगा
फोन की सेल Realme.com और Flipkart पर होने वाली है
Realme 5 मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत Rs 9,999 है
Realme 5 मोबाइल फोन को आज पहली दफा सेल के लिए भारत में लाया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन की सेल आज दोपहर 12:00PM पर शुरू होने वाली है, अगर आप इस मोबाइल फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे Flipkart और Realme.com पर जाकर खरीद सकते हैं। कंपनी ने इसके अलावा यह भी कहा है कि इस मोबाइल फोन को जल्द ही ऑफलाइन बाजार में भी उपलब्ध करा दिया जाने वाला है। हालाँकि अभी तक किसी को भी यह पता नहीं है कि आखिर कब से यह ऑफलाइन बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाने वाला है। इसके अलावा इसके साथ ही लॉन्च किये गए Realme 5 Pro मोबाइल फोन को अभी नहीं लेकिन 4 सितम्बर को इन्हीं साइट्स पर सेल के लिए लाया जाने वाला है।
SurveyRealme 5 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर
Realme 5 मोबाइल फोन को अभी कुछ दिन पहले ही भारत में लॉन्च किया गया था। Realme 5 की कीमत Rs 9,999 से शुरू होती है। इसका मतलब है कि यह मोबाइल फोन 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज के साथ इसी कीमत में ख़रीदा जा सकता है, इसके अलावा अगर हम इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की चर्चा करें तो यह आपको Rs 10,499 की कीमत में मिलने वाला है। साथ ही अंत में आपको बता देते हैं कि यह मोबाइल फोन आपको एक अन्य वैरिएंट में 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ मात्र Rs 11,999 की कीमत में मिलने वाला है।
जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि Realme 5 मोबाइल फोन को आज दोपहर 12 बजे पहली दफा सेल के लिए Realme.com और Flipkart पर सेल के लिए लाया जाने वाला है। यह मोबाइल फोन इस सेल में आपको क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल रंगों में मिलने वाला है। अगर हम लॉन्च ऑफर की बात करें तो आपको बता देते हैं कि Realme 5 मोबाइल फोन के साथ आपको मोबाइल प्रोटेक्शन मिल रहा है जिसकी कीमत Rs 99 है, साथ ही आपको इसके साथ No-Cost EMI ऑप्शन भी मिल रहा है। हालाँकि इतना ही नहीं आपको Flipkart Axis Band Credit कार्ड पर 5 फीसदी का कैशबैक दे रहा है। इसके अलावा Axis Bank Buzz Credit Card पर आपको 5 फीसदी का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है।
Realme 5 स्पेसिफिकेशन
Realme 5 के स्पेक्स की बात करें तो डिवाइस में 6.5 इंच की मिनी-ड्रॉप फुल स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89% है। स्मार्टफोन को क्रिस्टल डिज़ाइन दिया गया है और फोन क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल कलर वैरिएंट में पेश किया गया है।
Realme 5 में भी रियलमी 5 प्रो के समान क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 240fps स्लो-मो विडियो, 190 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू ऑफर करता है। स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है तथा स्मार्टफोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है और फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 के साथ लॉन्च किया गया है और डिवाइस में ट्रिपल सिम स्लॉट मिल रहा है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

