Vodafone Idea (Vi) ने 200 रुपये में पेश किया 20 OTT App फ्री देने वाला धाकड़ प्लान..मिलता है Unlimited 5G Data

HIGHLIGHTS

वोडाफ़ोन आइडिया की ओर से एक नए प्लान को 200 रुपये के प्राइस में किया गया है।

इस प्लान के साथ Vi 20 OTT Apps का एक्सेस दे रही है।

Vodafone Idea के इस प्लान में Unlimited 5G Data भी ऑफर किया आज रहा है।

Vodafone Idea (Vi) ने 200 रुपये में पेश किया 20 OTT App फ्री देने वाला धाकड़ प्लान..मिलता है Unlimited 5G Data

Vodafone Idea की ओर से अपने ग्राहकों के लिए एक बेस्ट प्लान को पेश कर दिया गया है। यह प्लान मनोरंजन के लिए प्लान खरीदने वाले लोगों के लिए बेस्ट मना जा सकता है। इस प्लान में OTT Streaming के अलावा Live Streaming और Mobile Data आदि मिलता है। इस प्लान को कंपनी 200 रुपये के प्राइस में लेकर आई है। कंपनी ने प्लान को Vi Movies & TV Pack के तौर पर लॉन्च किया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह 28 दिन की वैलिडीटी के साथ आने वाला प्लान है और इसमें 20 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। उसके अलावा इस प्लान में 200 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस और 30GB हाई स्पीड डेटा के के अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर क्या जा रहा है, हालांकि, यह ऑफर एलीजिबल ग्राहकों के लिए ही है।

कंपनी के अनुसार, इस प्लान को अलग अलग OTT Platform की जरूरत रखने वाले ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जो अलग अलग एक्सेस के लिए अलग अलग पैसा देते हैं। ये प्लान उन सभी ग्राहकों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन के तौर पर सामने आया है। आइए जानते है कि इस पैक में आखिरकार आपको क्या मिलता है।

Vodafone Idea का 200 रुपये का Vi Movies & TV Pack

Vi के इस प्लान को कंपनी ने 200 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है। इस प्लान में आपको Vi Movies & TV के माध्यम से ही इन सभी OTT कंटेन्ट का लाभ मिलने वाला है। इस रिचार्ज प्लान के साथ 20 OTT Platforms का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में 200 के आसपास ही लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिल रहा है, प्लान में 30GB हाई-स्पीड डेटा के अलावा कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर कर रही है। प्लान को कंपनी ने 28 दिन की वैलिडीटी के लिए पेश किया है।

कौन से OTT Offer करता है नया प्लान?

इस प्लान में कंपनी JioHotstar के साथ साथ SonyLIV, Lionsgate Play, ShemarooMe, ManoramaMAX, FanCode, Playfix, Flikk, Arangii, Chaupal, OTTPlay Live, Pocket Films, YuppTV, Addatimes, Kanccha Lannka, TimesPlay, NextGTV आदि का एक्सेस मिलता है। यह सब आपको Vi Movies & TV के माध्यम से मिलता है।

यह भी पढ़ें: iQOO Z11 Lite बनाम Realme Narzo 100x 5G बनाम Moto G77 Power: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile