iQOO Z11 Lite बनाम Realme Narzo 100x 5G बनाम Moto G77 Power: डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना
iQOO Z11 Lite को अभी हाल ही में लॉन्च किया गया है।
Realme Narzo 100x और Moto G77 और iQOO के फोन में MediaTek का प्रोसेसर है।
तीनों ही फोन्स में 50MP का कैमरा मिलता है।
भारत में स्मार्टफोन की लिस्ट आए दिन कुछ नए फोन्स के साथ बड़ी हो जाती है। इस लिस्ट में बजट से लेकर मिड-रेंज और प्रीमियम फोन्स आदि शामिल हैं। हालांकि, इस समय की बात करें तो बजट 5G सेगमेंट में एक बार फिर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। असल में, iQOO ने इस श्रेणी में एक नए फोन को उतार दिया है। इस फोन को कंपनी iQOO Z11 Lite के तौर पर लेकर उतारा है, इस फोन की सीधी टक्कर Realme के Narzo 100x 5G और Motorola के G77 Power से होने वाली है। तीनों ही फोन लगभग एक जैसी कीमत रेंज में आते हैं, अब सवाल उठता है कि तीनों ही फोन्स डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और कीमत के अलावा अन्य मामलों में कैसे एक दूसरे से अलग हैं। आइए जानते हैं।
Surveyकीमत और स्टोरेज की तुलना
कीमत को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि iQOO Z11 Lite सबसे किफायती फोन है, इस फोन के 4GB+128GB वेरिएंट को आप 19,499 रुपये में खरीद सकते हैं, इसके अलावा फोन के 6GB+128GB मॉडल को 21,499 रुपये में और 6GB+256GB स्टॉरिज वाले टॉप वेरिएंट 24,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। दूसरी ओर, Realme Narzo 100x 5G थोड़ा महंगा लगता है। इस फोन के 4GB+128GB स्टॉरिज मॉडल में 20,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, फोन के 6GB+128GB स्टॉरिज मॉडल को 22,999 रुपये और 6GB+256GB स्टॉरिज मॉडल को 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

वहीं Moto G77 Power को देखा जाए तो यह फोन कुछ ज्यादा महंगा है, इस फोन का 8GB+128GB वेरिएंट 25,999 रुपये के प्राइस में मिलता है। इसका मतलब है कि यह बाकी दोनों फोन्स से महंगा फोन है। आइए अब इन सब ही फोन्स के स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं।
डिस्प्ले की तुलना
डिस्प्ले को देखा जाए तो iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD स्क्रीन मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है, इस डिस्प्ले पर 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। Realme Narzo 100x 5G में 6.6 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, इसका रेजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल होने के अलावा रिफ्रेश रेट 144Hz के आसपास है। इसके अलावा इसकी पीक ब्राइटनेस भी 1200 निट्स है।
हालांकि, असली फर्क Moto G77 Power में नजर आता है। यह फोन एक 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले से लैस है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के अलावा 1,050 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।
परफॉरमेंस की तुलना
परफॉरमेंस की तुलना को देखा जाए तो यहाँ भी अंतर नजर आता है, हालांकि तीनों ही फोन्स में आपको मीडियाटेक का प्रोसेसर मिलता है। iQOO Z11 Lite में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है, जो 6nm प्रोसेस पर निर्मित है। Realme Narzo 100x 5G को देखा जाए तो यह डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था, जबकि अगर Moto G77 Power को देखा जाए तो यह यहाँ सबसे पावरफुल प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है, इस फोन में डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर मिलता है।

तीनों ही फोन्स में कंपनी Android 16 के सपोर्ट को दिया है। हालांकि, सभी की स्किन अलग अलग है। iQOO में Origin OS 6, Realme में Realme UI 7.0 और Moto में स्टॉक एंड्रॉयड जैसा अनुभव मिलता है।
कैमरा की तुलना
कैमरा सेटअप में iQOO Z11 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है, इस फोन में एक 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। Realme Narzo 100x 5G में सीधा-सादा सिंगल 50 मेगापिक्सल f/1.8 कैमरा ही है। इसके अलावा Moto G77 Power में क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी वाला 50 मेगापिक्सल f/1.8 प्राइमरी कैमरा है, और इसके साथ साथ फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है।
फ्रंट कैमरा को देखा जाए तो iQOO Z11 Lite में एक 5 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है, Narzo 100x 5G में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा रहा है, इसके अलावा Moto G77 Power में एक 32 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।

बैटरी की तुलना
बैटरी बैकअप की बात हो तो यहां Narzo 100x 5G बाज़ी मारता नजर आ रहा है, इस फोन में एक 8,000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी है, जो 44W चार्जिंग के साथ आती है, इसके अलावा Moto G77 Power में 7,000mAh बैटरी मिलती है, जो 30W टर्बोपावर चार्जिंग क्षमता से लैस है, इसमें 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: Realme 16T बनाम Realme P4 Power 5G: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, स्पेसिफिकेशन, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile