Amazon Great Freedom Sale 2026 की आ गई डेट..मिलेंगे ताबड़तोड़ ऑफर और डिस्काउंट

HIGHLIGHTS

Amazon Great Freedom Sale की की शुरुआत 2026 में 7 अगस्त से होने वाली है।

इस सेल में Prime Members को अर्ली एक्सेस मिलने वाला है।

सेल में ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर और ताबड़तोड़ डील्स मिलने वाली हैं।

Amazon Great Freedom Sale 2026 की आ गई डेट..मिलेंगे ताबड़तोड़ ऑफर और डिस्काउंट

अगस्त का महीना शुरू होते ही सबसे पहला ख्याल यही आता है कि इस बार Independence Day Sale में क्या-क्या डील्स और डिस्काउंट मिलने वाले हैं। Amazon ने इस बार की Great Freedom Sale की डेट की घोषणा कर दी है। यह सेल अगस्त महीने की शुरुआत में ही शुरू हों एवली है। अगर आप अभी कुछ खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको अभी एक हफ्ते के आसपास के लिए रुक जाना चाहिए, क्योंकि सेल में आपको वो प्रोडक्ट जिसे आप खरीदने की योजना बना रहे है, सस्ते में और डिस्काउंट के साथ मिल सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सेल की शुरुआत 7 अगस्त को होने वाली है, हालांकि, ऐसा हो सकता है कि यह सेल Prime Members के लिए 6 अगस्त को ही शुरू हो जाए। सेल में Smartphones, Accessories, Laptops, Home Appliances, Amazon के अपने Devices, के साथ साथ लगभग लगभग हर Category में Deals और डिस्काउंट मिलने वाले हैं। हालांकि Amazon ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह सेल कितने समय के लिए आने वाली है, लेकिन यह जरूर अब ग्राहकों जानकारी मिल चुकी है कि यह सेल कब शुरू होगी। इसके अलावा प्राइम मेम्बर्स को लेकर भी अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा गया है।

किस Bank Card पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

अगर आपके पास HDFC Bank Credit Card है, तो यह Amazon Sale आपके लिए खास फायदेमंद रहने वाली है। HDFC Bank Credit Cards और EasyEMI Transactions पर Eligible Purchases पर 10% का Instant Discount मिलने वाला है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank Card रखने वालों के लिए भी एक अच्छी खबर है, उन्हें 5% Unlimited Savings करने का मौका मिलेगा। अगर इन दोनों में से कोई Card आपके पास पहले से है, तो Sale शुरू होने से पहले ही यह जान लेना फायदेमंद रहेगा।

Amazon कुछ प्रोडक्टस पर सेल के दौरान No-Cost EMI का ऑप्शन भी देने वाला है, इसके साथ साथ Exchange Offers का लाभ भी आपको मिलेगा, इस ऑफर के साथ आप पुराने डिवाइस को देकर नए डिवाइस को सस्ते में खरीद सकते हैं।

Sale में किस तरह की डील्स मिलने वाली है?

Amazon के अनुसार Great Freedom Sale में Top 100 Deals, Blockbuster Deals, Blockbuster Deals with Exchange और Trending Deals जैसी Categories होंगी। इसके अलावा कुछ Participating Brands की तरफ से Limited-Period 8 PM Deals भी आने वाली हैं। इन सभी ऑफर और डिस्काउंट के अलावा श्रेणियों को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि आपको हर प्रोडक्ट पर खास और एक्स्ट्रा डिस्काउंट जरूर मिलने वाला है।

Discount के अलावा और क्या Offers मिलेंगे?

किसी भी प्रोडक्ट पर मिलने वाले डिस्काउंट के अलावा Amazon ने कुछ और भी Offers का जिक्र किया है। इनमें Freebie Central, Buy More Save More, Amazon Combos, Exchange Mela, Amazon Coupons और Sample Mania आदि शामिल हैं। इसके अलावा Gift Cards और Vouchers पर भी 10% तक का Discount मिल सकेगा।

Amazon Pay से जुड़े ऑफर भी कमाल होंगे

इस Amazon Sale में सिर्फ Product Discounts ही नहीं, Amazon Pay से जुड़े कुछ अलग Offers भी ग्राहकों को मिलने वाले हैं। Send Money Offer के जरिए Shopping करने पर 50 रुपये मिलेंगे, Cashback Rewards 2,000 रुपये तक के हो सकते हैं और Mobile Recharge पर 50 रुपये तक की बचत भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Realme 16T बनाम Realme P4 Power 5G: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, स्पेसिफिकेशन, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile