Vivo V70 FE मिल रहा सस्ता, Amazon vs Flipkart डील्स की तुलना देखकर जानें कहां से खरीदने में फायदा

Vivo V70 FE मिल रहा सस्ता, Amazon vs Flipkart डील्स की तुलना देखकर जानें कहां से खरीदने में फायदा

अगर आप एक नया मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन सा खरीदें, तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं। यहां बात हो रही है इसी साल अप्रैल में लॉन्च हुए Vivo V70 FE की, जो फीचर्स और कैमरा के मामले में तो टॉप-क्लास है ही, और अभी अपनी लॉन्च कीमत के मुकाबले सस्ता भी मिल रहा है। हालांकि, यह जानना दिलचस्प होगा कि इसे सबसे कम दाम में कहां से खरीदा जा सकता है और किस प्लेटफॉर्म पर बेहतर ऑफर्स मिल रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Amazon vs Flipkart: कहां से खरीदने में फायदा?

डिस्काउंट: सबसे पहले बात करें Amazon की, तो Vivo V70 FE का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट (मॉनसून ब्लू) इस समय Amazon पर 39,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं दूसरी ओर, Flipkart पर यही वेरिएंट 45,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है, यानी सीधे 6000 रुपये महंगा।

बैंक ऑफर: बात करें बैंक ऑफर्स की, तो Amazon से खरीदारी करने पर कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स के जरिए ग्राहकों को 2000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है जिससे फोन की कीमत और घटकर 37,999 रुपये पर आ जाएगी। हालांकि, अगर आप Flipkart से इसे खरीदते हैं तो 6,195 रुपये तक बैंक ऑफर मिल सकता है, लेकिन फिर भी इसकी कीमत 40,000 रुपये के आसपास रहेगी जो अब भी Amazon से ज्यादा है।

एक्सचेंज डील: अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए पुराना फोन है, तो Amazon पर 36,150 रुपये और Flipkart पर 40,700 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है, साथ ही फ्लिपकार्ट 4100 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी दे रहा है।

EMI ऑफर: जो लोग EMI पर फोन लेना चाहते हैं, Amazon पर 1406 रुपये प्रतिमाह से शुरुआत होती है, वहीं Flipkart से इसे 5,111 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से खरीदा जा सकता है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है।

Vivo V70 FE के स्पेक्स और फीचर्स

Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन दी गई है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स है। दूसरी तरफ Vivo V70 FE में Dimensity 7360-Turbo चिपसेट मिलता है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo V70 FE Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है।

कैमरा विभाग में Vivo V70 FE बेहद हाई-रेज़ोल्यूशन वाला सेंसर लेकर आता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन लगभग एक घंटे में फुल चार्ज हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Xiaomi ने 5000 रुपये बढ़ा दी इन फोन्स की कीमत, यूज़र्स को बैठे-बिठाए मिल गया बड़ा झटका!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile