Xiaomi ने 5000 रुपये बढ़ा दी इन फोन्स की कीमत, यूज़र्स को बैठे-बिठाए मिल गया बड़ा झटका!

Xiaomi ने 5000 रुपये बढ़ा दी इन फोन्स की कीमत, यूज़र्स को बैठे-बिठाए मिल गया बड़ा झटका!

अगर आप Xiaomi का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले यह खबर जान लेना आपके लिए ज़रूरी है। एक भरोसेमंद टिप्स्टर के जरिए यह जानकारी सामने आई कि कंपनी भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi 17T, Redmi Note 15 सीरीज, Redmi 15, Redmi 15C और Redmi 15A समेत कई मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। Xiaomi 17T की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

बताया जा रहा है कि नई कीमतें सभी स्टोरेज वेरिएंट्स पर लागू होंगी। रिपोर्ट के अनुसार, कीमत बढ़ाने की मुख्य वजह RAM और स्टोरेज जैसे अहम कंपोनेंट्स की लागत में आई तेज बढ़ोतरी है। इन स्मार्टफोन्स की नई कीमतें आज, 27 जुलाई से लागू हो गई हैं और Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हैं।

इन स्मार्टफोन्स की बढ़ी कीमत

Xiaomi 17T: Xiaomi 17T के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये से बढ़कर 64,999 रुपये हो गई है। वहीं, इसके 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 64,999 रुपये से बढ़कर 69,999 रुपये हो गई है।

Redmi Note 15: इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये से बढ़कर 28,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट 29,999 रुपये की जगह 31,999 रुपये में मिलेगा।

Redmi 15: इस फोन के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,499 रुपये से बढ़कर 21,499 रुपये होने की बात कही गई है। इसी तरह 8GB + 128GB वेरिएंट 22,499 रुपये से बढ़कर 23,499 रुपये, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट 24,499 रुपये से बढ़कर 25,499 रुपये का हो गया है।

Redmi 15C: इस सस्ते डिवाइस के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये से बढ़कर 18,499 रुपये हो गई है। इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये से बढ़कर 20,499 रुपये, जबकि 8GB + 128GB वेरिएंट 20,999 रुपये से बढ़कर 22,499 रुपये का हो गया है।

Redmi 15A: इसके 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये से बढ़कर 15,999 रुपये कर दी गई है। वहीं, 4GB + 128GB वेरिएंट 15,999 रुपये की जगह 17,499 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल 17,999 रुपये की जगह 19,499 रुपये में उपलब्ध है।

यहां से खरीदने में फायदा

अगर आप ऊपर बताए गए किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आधिकारिक वेबसाइट के बजाए अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon, Flipkart या Croma आदि से खरीदने में समझदारी है क्योंकि वहां इनमें से कुछ मॉडल्स अभी भी सस्ते मिल रहे हैं और ऑफर्स के जरिए उन पर और छूट मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Jio के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स: यूट्यूब पर नहीं आएंगे ऐड, साथ में फ्री कॉल्स, कई OTT ऐप्स और दमदार बेनिफिट्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile