Instagram में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी, हजारों यूज़र्स को ऐप एक्सेस करने में दिक्कत!

Instagram में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी, हजारों यूज़र्स को ऐप एक्सेस करने में दिक्कत!

Meta के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram एक बार फिर डाउन हो गया है। यह एक बड़ा आउटेज है जिसके चलते भारत, अमेरिका समेत कई देशों के हजारों यूज़र्स अपने अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। कई लोगों को न्यूज़ फीड लोड होने, पोस्ट शेयर करने और ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रियल-टाइम आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, अब तक अमेरिका में 5,300 से अधिक और भारत में 200 के आसपास शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। फिलहाल Meta की ओर से इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

भारत में 48 प्रतिशत लोगों को ऐप एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है, तो 19 प्रतिशत लोगों का सर्वर कनेक्ट नहीं हो रहा है, वहीं 19 प्रतिशत यूज़र्स फीड सेक्शन नहीं चला पा रहे हैं।

इस बड़े ऑउटेज के बीच हमेशा की तरह लोगों ने अपनी परेशानी साझा करने के लिए X का रुख किया। कुछ यूज़र्स ने इस तकनीकी गड़बड़ी से होने वाली समस्या जताई, तो कुछ ने मीम्स शेयर कर मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दीं। आइए उनमें से कुछ पर नज़र डालते हैं।

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile