Paytm Maha Cashback Carnival: मात्र Rs 99 में मिलेंगे Redmi Phones

HIGHLIGHTS

शाम 6-8 बजे तक मिलेगी डील्स

6 अक्टूबर तक चलने वाली है Paytm Maha Cashback Carnival सेल

Paytm Maha Cashback Carnival: मात्र Rs 99 में मिलेंगे Redmi Phones

दिवाली के अवसर पर अमेज़न, फ्लिप्कार्ट के साथ-साथ Paytm भी Maha Cashback Carnival की शुरुआत कर चुका है और यह सेल 29 सितम्बर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलने वाली है। इसी बीच कम्पनी ने Cracker Deals का ऐलान किया है जिसके अंतर्गत, Redmi फोंस को मात्र Rs 99 की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, budget फोंस को केवल Re 1 में खरीदा जा सकता है। यह क्रैकर डील्स 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक मिलेगी। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस समय होगी Cracker Deals शुरू

यह Cracker Deals हर रोज़ शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच लाइव होगी। डील के तहत यूज़र्स को फोन की असली क़ीमत ही अदा करनी होगी और बाद में Paytm यूज़र्स के Paytm अकाउंट में कैशबैक के रूप में पैसा ट्रान्सफर करेगा।

Bank offers भी हैं शामिल

Paytm का कहना है कि स्मार्टफोंस को खरीदने पर बैंक ऑफर्स भी सम्मिलित रहेंगे जिसके लिए कार्ट की वैल्यू Rs 5,000 से अधिक होनी चाहिए। HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स के साथ-साथ EMI ट्रांजेक्शन पर भी 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।

Paytm Maha Cashback सेल के दौरान, Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi और अन्य कई कम्पनियों के फोंस पर डिस्काउंट मिल रहा है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile