Vivo S2 का प्रीमियम लुक हुआ लीक! कर्व डिस्प्ले और ये तगड़े फीचर्स आए सामने

Vivo S2 का प्रीमियम लुक हुआ लीक! कर्व डिस्प्ले और ये तगड़े फीचर्स आए सामने

Vivo S2 जो कि 6 अगस्त को लॉन्च होने वाला है उसकी हैंड्स-ऑन इमेज ऑनलइन लीक हो चुकी है, जिसमें फ़ोन की कर्व्ड डिस्प्ले, डुअल कैमेरा सेटअप और अन्य फ़ीचर्स की पुष्टि हुई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo का आने वाला नया Vivo S2 5G स्मार्टफोन जो अगले महीने 6 अगस्त को लॉन्च होने वाला है उसकी ऑफिशियल रेंडरिंग, कीमत, और स्पेक्स की डिटेल्स लीक हो चुकी हैं। इसके साथ ही एक नया Hands-On इमेज भी लीक हुआ है, जिसमें Vivo S2 5G के डिज़ाइन, डुअल केैमरा और एक सर्कुलर फ़्लैश की झलक देखने को मिली है।

लीक्ड इमेजेस से यह भी सामने आया है कि Vivo S2 स्मार्टफोन OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम, कर्व्ड डिस्प्ले और पंच-होल सेल्फी शूटर के साथ आ सकता है।

Vivo S2 के लीक्ड स्पेक्स और फीचर्स

वीवो ने हाल हीं में कुछ टीज़र्स रिलीज़ किए हैं जिसमें फ़ोन के डुअल कैमरा सेंसर, सर्कुलर फ़्लैश की झलक देखने को मिली है, हालांकि हमारे पास कुछ लीक्स ऐसे भी हैं जिनमें इस फ़ोन से जुड़े और भी स्पेक्स सामने आए हैं।

लीक्स के अनुसार, वीवो के इस नए मॉडल में 6.83 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। ये कन्फर्म है कि फ़ोन में कर्व्ड स्क्रीन मिलेगी, लेकिन इसके स्क्रीन साइज की कोई जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है।

कुछ लीक्ड इमेजेस में में एक “About Phone” सेटिंग पेज भी सामने आया है जो कुछ अंदर के स्पेक्स दर्शा रहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि फ़ोन लेटेस्ट मीडियाटेक डायमेंसिटी 7360 टर्बो-ओक्टा कोर चिपसेट से पावर्ड होगा। ये चिपसेट AnTuTu 11 में 1 मिलियन पॉइंट्स के स्कोर के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। Geekbench 6 की लिस्टिंग के अनुसार, मीडियाटेक डायमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,025 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,882 अंक हासिल किए हैं। यही चिपसेट Vivo V70 FE जैसे स्मार्टफोन में भी इस्तेमाल किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 5G में डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है जिसमें, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ़ोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Vivo S2 5G में, 7,050mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलने की उम्मीद है जो 44W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

यह स्मार्टफोन सेफायर-ब्लू, रीगल ब्रोंज, और सिल्क वाइट जैसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसे 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज जैसे दो वेरिएंट में पेश किए जाने की सम्भावना है।

लीक्स के मुताबिक Vivo S2 5G को IP68/IP69 वाटर और डस्ट रेज़िस्टेंस रेटिंग मिलेगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित ओरिजिन OS के साथ आएगा। कम्पनी भविष्य में इसे एंड्रॉइड 17 देने का भी वादा कर सकती है।

Vivo S2 की संभावित कीमत

लीक्स के अनुसार, Vivo S2 5G की शुरुआती कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के बेस वैरिएंट के लिए 51,999 रुपये हो सकती है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के टॉप-वैरिएंट की कीमत 55,999 रुपये रखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs Realme P4R vs iQOO Z11x: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile