Digit.in

OPPO का आगामी फोल्डेबल फोन गीकबेंच पर आया नज़र, हुई इन स्पेक्स की पुष्टि

Highlights

ओप्पो का आगामी फोल्डेबल फोन स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट द्वारा संचालित होगा

फोन में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा

OPPO 8 इंच की LTPO डिस्प्ले का उपयोग करेगा जो 2K रेजोल्यूशन देगी

OPPO का आगामी फोल्डेबल फोन गीकबेंच पर आया नज़र, हुई इन स्पेक्स की पुष्टि

Oppo अपने Inno Day 2021 Event में 14 दिसंबर को नया फोल्डेबल फोन पेश करने वाला है और इसी फोन को को गीकबेंच बेंचमार्क लिस्टिंग पर देखा गया है। यह ओप्पो (OPPO) की ओर से दूसरा फोल्डेबल फोन होगा और शायद पहला ऐसा फोन होगा जो इन-वार्ड फोल्डिंग स्क्रीन के साथ आएगा जैसा हम सैमसंग की Galaxy Fold सीरीज़ फोंस में देख चुके हैं। यह भी पढ़ें: OnePlus 9 और 9 Pro को मिल रहा है ऑक्सीजन OS 12 अपडेट, जानें आपको मिला या नहीं...

आगामी फोल्डेबल फोन Find N के नाम से आ सकता है। इससे पहले चीन में मिनिस्टरी ऑफ इंडस्ट्री और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलोजी (MIIT) पर फोन को देखा गया था और साथ ही इसे Camera FV-5 वैबसाइट पर भी देखा गया है।

Oppo foldable phone स्पेक्स

गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो का फोल्डेबल फोन स्नैपड्रैगन 888 ओक्टा-कोर चिपसेट द्वारा संचालित है। क्वालकॉम ने हाल ही में Snapdragon 8 Gen 1 की घोषणा की है जो 2022 के फ्लैगशिप फोंस में मिलेगा लेकिन ओप्पो के फोल्डेबल फोन पर पहले से काम चल रहा है। लिस्टिंग से पता चला है कि डिवाइस 12GB रैम और Android 11 के साथ आएगा।

Oppo new foldable phone

रूमर्स के मुताबिक, फोन में 8 इंच की LTPO डिस्प्ले मिलेगी जो 2K रेजोल्यूशन और 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ आएगी।

लीक हुए स्पेक्स को देख कर कहा जा सकता है कि फोल्डेबल फोन में 12.6 MP प्राइमरी सेन्सर मिलेगा जो f/1.8 अपर्चर लेंस और OIS सपोर्ट के साथ आएगा। फोन के फ्रंट पर 32MP सेन्सर मिल सकता है।

पिछले साल Oppo Inno Day 2020 में, कंपनी ने फेसिनेटिंग Oppo X को दिखाया था जो रोलेबल डिस्प्ले के साथ आएगा। 6.7 इंच स्क्रीक अनरोल होकर 7.4 इंच की डिस्प्ले बन जाती है। यह आगामी फोन Find N के नाम से आएगा। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile