आज लॉन्च होने वाली है OPPO Reno 8 Series, साथ में आएंगे ये डिवाइस

HIGHLIGHTS

Oppo आज भारत में अपनी Oppo Reno 8 Series को लॉन्च करने वाली है।

कंपनी की ओर से ओप्पो पैड एयर टैबलेट और Enco X2 TWS ईयरबड्स को भी लॉन्च किया जाने वाला है।

स्मार्टफोन फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए ओप्पो की मारिसिलिकॉन एक्स चिप भी शामिल होगी।

आज लॉन्च होने वाली है OPPO Reno 8 Series, साथ में आएंगे ये डिवाइस

ओप्पो आज 18 जुलाई को भारत में कई डिवाइस लॉन्च करने वाला है। लॉन्च वर्चुअल होगा, जहां कंपनी ओप्पो रेनो 8 सीरीज़ को लॉन्च करने वाला है। हालांकि इसके अलावा कंपनी की ओर से ओप्पो पैड एयर टैबलेट और Enco X2 TWS ईयरबड्स को भी लॉन्च किया जाने वाला है। रेनो 8 सीरीज, जो रेनो 7 सीरीज की ही पीढ़ी की नई सीरीज होने वाली है दमदार हो सकती है, असल में इस सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे: रेनो 8 स्टैन्डर्ड और रेनो 8 प्रो। जैसा कि पहले से पता चल रहा था कि प्रो मॉडल में कुछ ज्यादा फीचर हो सकते हैं। इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इसमें स्मार्टफोन फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए ओप्पो की मारिसिलिकॉन एक्स चिप (MariSilicon X chip) भी शामिल होगी। दूसरी ओर, ओप्पो पैड एयर भारत में कंपनी का पहला टैबलेट होने वाला है। ऐसा सामने आ रहा है कि OPPO आज कई डिवाइस लॉन्च कर सकता है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

लॉन्च से पहले ही लीक हो चुकी है कीमत

ओप्पो रेनो 8 सीरीज़ की भारत कीमत की जानकारी लीक हो गई है। ओप्पो भारत में 18 जुलाई को नई रेनो 8 सीरीज़ लॉन्च करेगी। कंपनी रेनो 8 सीरीज़ में दो प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जिनका नाम रेनो 8 और रेनो 8 प्रो 5G है। आधिकारिक लॉन्च से पहले, एक नए लीक से भारत में ओप्पो रेनो 8 प्रो और रेनो 8 5G की कीमत का पता चला है।

Oppo Reno 8 series india launch

टिप्सटर सुधांशु के मुताबिक, भारत में ओप्पो रेनो 8 की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होगी। कीमत में यूजर्स को 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। Oppo Reno 8 5G 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमश: 31,999 रुपये और 33,990 रुपये होगी।

यह भी पढ़ें: फ्री OTT बेनेफिट पाने के लिए Airtel यूजर्स चुनें ये प्लान, जो आते हैं 500 रुपये से कम में

दूसरी ओर, ओप्पो रेनो 8 प्रो 5G, 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। टिपस्टर का दावा है कि रेनो 8 प्रो 5जी की कीमत 44,990 रुपये होगी।

ओप्पो 18 जुलाई को होने वाले इवेंट में आधिकारिक प्राइस की घोषणा करेगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि दोनों डिवाइस 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500 एमएएच की बैटरी पैक करेंगे। रेनो 8 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1300 SoC होगा, जबकि रेनो 8 प्रो 5G में डाइमेंसिटी 8100-MAX SoC होगा। यह आगे बताता है कि चीन में लॉन्च किया गया रेनो 8 प्रो प्लस 5 जी भारत में रेनो 8 प्रो 5 जी के रूप में लॉन्च होगा या नहीं।

यह भी पढ़ें: Crossbeats ने नए TWS Slide को बढ़िया डिजाइन के साथ किया लॉन्च

प्रो मॉडल मैरीसिलिकॉन एक्स इमेजिंग एनपीयू और 4K अल्ट्रा नाइट वीडियो पैक करेगा, जबकि सतह पर, यह एक स्लिम, और स्क्वायर-ऑफ डिज़ाइन के साथ आने वाला है। आइए देखें कि फोन के डिजाइन को लेकर क्या क्या सामने आया है। इसके अलावा यह भी जानते है कि आखिर कैसे रेनो 8 सीरीज के दो फोन एक दूसरे से कैसे मिलते-जुलते हैं।

Oppo Reno 8 series india launch

ओप्पो रेनो 8 स्मार्टफोन के निर्माण में 1:618 का उपयोग किया गया है। इसे गोल्डन रेशियो कहा जाता है, यह जानकारी ओप्पो प्रेस विज्ञप्ति से मिल रही है, यह कई लोकप्रिय स्मारकों (जैसे द ग्रेट पिरामिड और ताजमहल) और पेंटिंग्स (जैसे मोना लिसा और सैक्रामेंट ऑफ द लास्ट सपर) के डिजाइन का हिस्सा रहा है। ओप्पो का कहना है, “बिल्ड ड्यूरेबिलिटी के लिए, ओप्पो ने गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ मिलकर एक एल्यूमीनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा, ग्लास बैक को हीट-फोर्ज किया गया है और एर्गोनॉमिक को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए काम किया गया है। जो बाकी हैंडसेट के साथ कैमरा मॉड्यूल को मिलाता है। यह नया डिज़ाइन सौ से अधिक परिवर्तनों और 400+ दिनों के प्रयास का परिणाम है।

आप रेनो 8 प्रो को ग्लेज़्ड ग्रीन और ग्लेज़्ड ब्लैक में चुन सकते हैं जबकि रेनो 8 शिमरिंग गोल्ड और शिमरिंग ब्लैक में आता है। आप 18 जुलाई, 2022 को Oppo Reno8 सीरीज के लॉन्च इवेंट के लिए अपने कैलेंडर को भी सेट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Redmi K50i पर धड़ाधड़ चला Jio 5G, स्पीड जानकार हो जाएंगे हैरान

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo