iPhone 18 के लॉन्च से पहले सस्ते हुए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max.. देखें कितने में मिलेंगे
iPhone 18 सीरीज का लॉन्च 9 सितंबर को होने वाला है।
इस लॉन्च से पहले ही iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro सस्ते हो गए हैं।
Flipkart से इन दोनों ही फोन्स को सस्ते में खरीदा जा सकता है।
एप्पल (Apple) के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन iPhone 18 Pro के आधिकारिक लॉन्च से चंद दिन पहले भारतीय खरीदारों के लिए एक बेहतरीन डिस्काउंट डील सामने आई है। Apple द्वारा 9 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले स्पेशल इवेंट से ठीक पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमतों में सीधी कटौती कर दी गई है। फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स को मिलाकर ग्राहक इन प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर 14,000 रुपये तक की सीधी बचत कर सकते हैं।
SurveyiPhone 17 Pro Max पर ऑफर्स और डिस्काउंट
अगर iPhone 17 Pro Max के असल प्राइस को देखते हैं तो यह 1,49,900 रुपये में मिल रहा था। हालांकि, फ्लैट डिस्काउंट के बाद आप इसे Flipkart से 5,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं, इसका मतलब है कि फोन की लिस्टिंग प्राइस 1,44,900 रुपये हो जाती है। इसके बाद SBI / ICICI बैंक ऑफर के साथ आपको 6,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलने वाला है, इसके बाद फोन का प्राइस 1,38,900 रुपये में मिलने वाला है।
अगर आप Flipkart Axis Bank कार्ड ऑफर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 9,000 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट और मिल सकता है। ऐसा करके फोन का प्राइस घटकर 1,35,900 रुपये रह जाता है। ऐसा करके आपकी पूरी बचत 14,000 रुपये के आसपास तक हो जाती है।
iPhone 17 Pro पर ऑफर्स की भरमार
इस फोन का ओरिजिनल लॉन्च प्राइस 1,34,900 रुपये के आसपास था। हालांकि, फ्लिपकार्ट डिस्काउंट के तौर पर आपको 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद लिस्टिंग प्राइस 1,29,900 रुपये हो जाता है। हालांकि, गर आप बैंक कार्ड्स के साथ प्रभावी कीमत को देखते हैं तो यह 1,25,900 रुपये के आसपास हो जाती है।
iPhone 17 Pro बनाम iPhone 17 Pro Max: कौन सा ऑप्शन बेस्ट?
दोनों स्मार्टफोन्स फ्लैगशिप A19 Pro चिपसेट, ट्रिपल 48MP रियर कैमरा सेटअप (48MP मेन + 48MP अल्ट्रा-वाइड + 48MP टेलीफोटो), 18MP फ्रंट कैमरा और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करते हैं। दोनों ही बेस मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ आते हैं।
iPhone 17 Pro में कॉम्पैक्ट 6.3-इंच का OLED पैनल मिलता है, जबकि iPhone 17 Pro Max में बड़ा 6.9-इंच का इमर्सिव डिस्प्ले दिया गया है। iPhone 17 Pro Max मॉडल में 39 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलता है, जबकि Pro मॉडल 33 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक ऑफर करता है। इन सभी चीजों और प्राइस को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको किस फोन को खरीदना चाहिए।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
