सेना ने GTA 6 खेलने के लिए सैनिकों को दिया अनोखा ऑफर, 4 दिन की छुट्टी.. जानिए पूरा मामला

HIGHLIGHTS

US Army GTA 6 Reenlistment Offer के तहत गेमिंग के लिए 4 दिन की छुट्टी दी जाएगी!

अमेरिकी सेना ने GTA 6 खेलने के लिए सैनिकों को दिया अनोखा ऑफर दिया है।

यहाँ जानें आखिर क्या है पूरा मामला।

सेना ने GTA 6 खेलने के लिए सैनिकों को दिया अनोखा ऑफर, 4 दिन की छुट्टी.. जानिए पूरा मामला

रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) की बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) का क्रेज पूरी दुनिया में सिर चढ़कर बोल रहा है। लेकिन इस बार इस गेम की दीवानगी सिर्फ गेमर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि सेना के भीतर भी इसका जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। अमेरिकी सेना (US Army) की एक बटालियन ने युवा सैनिकों को नौकरी में बनाए रखने और उनका सेवा अनुबंध (Reenlistment) बढ़ाने के लिए एक बेहद अनोखा और क्रिएटिव ऑफर पेश किया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है GTA 6 री-एनलिस्टमेंट ऑफर?

जॉर्जिया के फोर्ट स्टीवर्ट (Fort Stewart, GA) में तैनात 3rd इन्फैंट्री डिविजन की 9th ब्रिगेड इंजीनियर बटालियन ने सैनिकों के लिए यह खास इंसेंटिव प्रोग्राम शुरू किया है। एक आधिकारिक मेमोरेंडम के अनुसार, जो सैनिक 1 अगस्त से 14 नवंबर 2026 के बीच कम से कम 2 या उससे अधिक वर्षों के लिए अपनी सैन्य सेवा बढ़ाने (Reenlist) का फैसला करेंगे, उन्हें पर्सनलाइज्ड 4-डे लीव वाउचर (Four-Day Pass) दिया जाएगा। इस छुट्टी की तारीखों को 19 नवंबर 2026 को होने वाले GTA 6 के ग्लोबल लॉन्च के साथ तालमेल बिठाकर तय किया जाएगा, ताकि सैनिक रिलीज होते ही इस गेम का खुलकर आनंद ले सकें।

सेना ने क्यों अपनाया यह पॉप-कल्चर फॉर्मूला?

अमेरिकी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एंजेल टॉमको (Lt. Col. Angel Tomko) के अनुसार, यूनिट के नए करियर काउंसलर ने युवा सैनिकों की प्राथमिकताओं और रुचियों को ध्यान में रखते हुए यह विचार निकाला है। वित्तीय वर्ष 2027 (FY27) के री-एनलिस्टमेंट लक्ष्यों को पूरा करने के लिए केवल बड़े वित्तीय बोनस (Cash Bonuses) ही नहीं, बल्कि जवानों की पसंद से जुड़ी छुट्टियां और सुविधाएं भी एक मजबूत माध्यम साबित हो रही हैं। बटालियन में लगभग 130 पात्र सैनिकों में से 20 से ज्यादा सैनिकों ने इस डील को पहले ही स्वीकार कर लिया है।

ऑफर की मुख्य शर्तें और समय सीमा क्या है?

सैनिकों को GTA 6 के लॉन्च (19 नवंबर) से ठीक पांच दिन पहले यानी 14 नवंबर 2026 तक अपना री-एनलिस्टमेंट कॉन्ट्रैक्ट फाइनल करना होगा। इसके अलावा सैनिक को 2 साल से लेकर 6 साल तक की अतिरिक्त सेवा के लिए हामी भरनी होगी।

हालांकि, छुट्टी के वास्तविक दिन यूनिट की ऑपरेशनल जरूरतों और सैन्य प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर तय किए जाएंगे।

साल 2013 में आए GTA V के बाद रॉकस्टार गेम्स पूरे 13 साल बाद इस फ्रेंचाइजी का अगला मुख्य टाइटल ला रहा है। ऐसे में अमेरिकी सेना का यह सांस्कृतिक प्रयोग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसे आधुनिक वर्कफोर्स को बांधे रखने की एक अनूठी स्ट्रैटेजी माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: BSNL के धाकड़ ऑफर को देखकर उड़े Airtel-Jio के होश..दे रहा 47 दिन के वैलिडीटी, एक्स्ट्रा डेटा और कॉलिंग फ्री

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile