1 नवंबर से फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम, 4G-5G यूजर्स के लिए जरूरी हुआ CNAP!
1 नवंबर से 4G और 5G यूजर्स को incoming calls पर caller का असली नाम नजर आने वाला है।
CNAP टेलिकॉम KYC रिकॉर्ड और CNAM डेटाबेस के साथ कॉलर की पहचान की जाने वाली है।
अगर फोन में नाम पहले से सेव है तो CNAP नजर नहीं आने वाला है। इसके अलावा विदेशों से आने वाली कॉल्स पर 'International Call' लिखा आएगा।
किसी भी अनजान नंबर से कॉल आते ही आपको लगता है कि यह कॉल जाहिर तौर पर किसी फ्रॉड का ही होगा, या कोई साइबर क्राइम ही इस कॉल के पीछे होने वाला है। ऐसे में बहुत बार आप कॉल उठाते और नहीं भी उठाते हैं। ऐसे में, कई बार ऐसा भी होता है कि कॉल उठाते ही या तो आप कॉल काट देते हैं या आपसे कुछ जरूर कॉल मिस हो जाते हैं।
Surveyहालांकि, अब से इस समस्या का छुटकारा हो जाने वाला है। जानकारी के अनुसार, 1 नंबर से आपको जिस भी अनजान नंबर से कॉल आएगा, उस कॉल करने वाले का नाम यानि सिम जिसके नाम पर रजिस्टर है, उसका असली नाम फोन पर नजर आने वाला है। Department of Telecommunications यानी DoT ने 1 नवंबर से 4G और 5G networks पर Caller Name Presentation (CNAP) सेवा लागू करने के निर्देश दे दिए हैं।
इसका बड़ा फायदा यह है कि यूजर्स को किसी भी अनजान कॉल के पीछे कौन है इसका पता लगाने के लिए किसी थर्ड पार्टी एप की जरूरत नहीं होगी। Telecom कंपनियां इस फीचर को नेटवर्क लेवल पर ही शुरू करेंगी।
1 नवंबर से 4G और 5G पर CNAP जरूरी
DoT के 13 अक्टूबर के ऑर्डर के अनुसार, सभी सेवा प्रदाताओं को 1 नवंबर से सभी सर्विस एरिया में 4G और 5G नेटवर्क पर इस सेवा को शुरू करना है। जब 6G networks उपलब्ध होंगे, तब यह functionality उन पर भी लागू होगी। हालांकि 2G, 3G और लैंड्लाइन के लिए CNAP को अलग से कंसिडर किया जाने वाला है।
कैसे दिखेगा कॉलर का नाम?
CNAP incoming call पर दो अलग फील्ड्स दिखाएगा। एक फील्ड में फोन नंबर आने वाला है, और दूसरी में कॉलर का नाम नजर आएगा, यह वही नाम होने वाला है, जो सिम लेते समय रजिस्टर किया गया था।
यह भी पढ़ें: Jio का JioHotstar वाला धांसू प्लान.. अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली मिलता है 2.5GB डेटा
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
