Jio का JioHotstar वाला धांसू प्लान.. अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली मिलता है 2.5GB डेटा

HIGHLIGHTS

Jio के 3599 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों की वैलिडीटी मिलती है।

प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा अनलिमिटेड 5G डेटा का एक्सेस भी मिलता है।

इस प्लान में JioHotstar का एक्सेस और 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का एक्सेस भी मिलता है।

Jio का JioHotstar वाला धांसू प्लान.. अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली मिलता है 2.5GB डेटा

अगर आप हर महीने रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो Jio का 3,599 रुपये वाला सालाना प्रीपेड प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है, इस प्लान में कई extra benefits मिलते हैं। प्लान की वैलिडीटी पूरे साल यानि 365 दिन की है। इसमें डेली डेटा से लेकर OTT तक के सभी बेनेफिट मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में AI tools, cloud storage और shopping-travel vouchers आदि तक दिए जा रहे हैं। आइए इस Jio Plan के सभी बेनेफिट्स को देखते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

डेली 2.5GB डेटा, पूरे साल के लिए 912.5GB

इस प्लान में हर दिन 2.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ दिया जा रहा है, इसके अलावा प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडीटी के लिए कुल 912.5GB डेटा दिया जाता है। प्लान की डेली लिमिट अगर खत्म भी हो जाती तो भी आपको इस प्लान के साथ 64Kbps की लिमिट मिलती है। इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा इस प्लान में रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ मिलता है।

JioHotstar से Gemini Pro तक के बेनेफिट

प्लान में JioHotstar का मोबाइल और Hollywood content subscription मिलता है। JioTV Pro Pack के माध्यम से ग्राहकों को 1,000 से ज्यादा TV चैनल्स का एक्सेस भी अलग से दिया जा रहा है, इस प्लान में आपको 12 महीनों के लिए 55 रुपये प्रति माह के हिसाब से voucher benefit भी दिए जा रहे हैं। प्लान में Cloud storage के लिए JioAICloud पर 50GB free storage मिलता है।

सबसे बड़ा extra benefit Google Gemini Pro का 18 महीने का subscription है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये के आसपास की है। इसके साथ 5,000GB cloud storage, Nano Banana और दूसरे AI features भी इस प्लान में दिए जा रहे हैं। वहीं Canva Pro Lite का 12 महीने का subscription भी प्लान के साथ फ्री में दिया जा रहा है, यह अगर आप अलग से लेते हैं तो आपको 1,590 रुपये के आसपास के प्राइस में मिलता है।

Shopping और Travel पर भी डिस्काउंट का लाभ

EaseMyTrip पर flight booking में 2,200 रुपये तक की छूट, AJIO पर 1,000 रुपये की शॉपिंग पर 200 रुपये का डिस्काउंट और Cinépolis में तय शर्तों के साथ दो tickets पर 150 रुपये की छूट भी मिल रही है। इसका मतलब है कि यह प्लान सिर्फ annual data और calling तक सीमित नहीं है, बल्कि OTT, AI और अन्य बहुत से बेनेफिट इस प्लान के सठब मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: iQOO Z11xa 5G पर 4,200 रुपये का कूपन, Amazon Sale में मिल रहा बेहद सस्ता.. फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile