Airtel का एक साल वाला सस्ता प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा समेत लाजवाब हैं ये वाले फायदे

Airtel का एक साल वाला सस्ता प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा समेत लाजवाब हैं ये वाले फायदे

भारती Airtel अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इनमें कुछ प्लान ऐसे भी हैं, जिनमें कम कीमत पर पूरे साल की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। कंपनी का 2,249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी इसी कैटेगरी में आता है। हालांकि, इसकी कीमत कम होने की वजह यह है कि इसमें सामान्य सालाना प्लान की तरह रोजाना डेटा नहीं मिलता। साथ ही, इसमें Unlimited 5G डेटा का फायदा भी शामिल नहीं है। यह प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है। आइए इसके सभी बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Airtel 2,249 रुपये वाले प्लान के फायदे

Airtel के इस रिचार्ज में ग्राहकों को 365 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, कुल 30GB 4G डेटा और 3,600 SMS दिए जाते हैं। यानी यह प्लान उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें पूरे साल नंबर चालू रखना है और इंटरनेट की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती।

कंपनी इस प्लान में कुछ अतिरिक्त बेनिफिट्स भी दे रही है। इनमें 12 महीने के लिए Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसकी कीमत 4,000 रुपये बताई गई है। इसके अलावा Airtel Safe Network का फायदा मिलता है, जो कॉलिंग और SMS के इस्तेमाल को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए दिया जाता है। यूजर्स को Airtel Xstream Play के जरिए मुफ्त कंटेंट का एक्सेस भी मिलता है।

Airtel का 1,849 रुपये वाला प्लान भी मौजूद

अगर आपको पूरे साल की वैलिडिटी चाहिए, लेकिन डेटा की जरूरत बिल्कुल नहीं है, तो Airtel का 1,849 रुपये वाला प्रीपेड प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें भी 365 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 3,600 SMS मिलते हैं। हालांकि, इस प्लान में इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों को Adobe Express Premium, Airtel Safe और मुफ्त HelloTunes जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।

इस तरह Airtel के 2,249 रुपये और 1,849 रुपये वाले दोनों प्लान उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं, जो कम खर्च में लंबे समय तक अपना मोबाइल नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं। दोनों में से चुनाव आपकी डेटा जरूरत और अतिरिक्त बेनिफिट्स पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें: Vivo Y32 vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: डिजाइन, कैमरा, बैटरी, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile