वनप्लस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, “क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 आपको जल्द ही मिलने वाला है”, और 15 नवम्बर को एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन पेश होने वाला है.
पिछले कुछ समय से ख़बरें है कि वनप्लस का एक ज्यादा पॉवरफुल वेरियंट जल्द ही बाज़ार में पेश हो सकता है. उम्मीद है कि बहुत जल्द ही यह डिवाइस बाज़ार में पेश हो. अभी कुछ समय पहले क्वालकॉम ने भी बताया था कि अगले वनप्लस स्मार्टफ़ोन में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर मौजूद होगा, अब वनप्लस की ओर से किए गए एक ट्वीट में जानकारी मिली है कि, “T-7: जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 (2.35GHz) से लैस है जल्द ही आपके लिए उपलब्ध होगा.” सारी जानकारी 15 नवम्बर को पता चलेगी.
T-7, को अभी लॉन्च होने में सात दिनों का वक्त बचा है. वनप्लस और क्वालकॉम दोनों ने ही इस बात की पुष्टि की है कि जल्द ही लॉन्च होने वाले (वनप्लस 3T) वनप्लस के अगले स्मार्टफ़ोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर मौजूद होगा, इसकी क्लॉक स्पीड 2.35GHz होगी. यह नया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से ज्यादा पॉवरफुल होगा. वनप्लस 3 में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर मौजूद है. कई लोगों को उम्मीद है कि यह नया स्मार्टफ़ोन एक LCD डिस्प्ले से भी लैस हो सकता है.
इसके साथ ही अफवाह ही कि, वनप्लस 3T में एंड्राइड नॉगट भी मौजूद होगा. साथ ही इसमें एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा भी मौजूद हो सकता है, हालाँकि इसके कोई फीचर्स वनप्लस 3 से ही लिए जायेंगे. वैसे हम अभी तक इस बारे में कुछ नहीं बोल सकते हैं कि इस नए फ़ोन का डिज़ाइन वनप्लस के जैसा ही होगा या नहीं, हालाँकि अभी कुछ समय पहले सामने आई कई अफवाहों में तो यही पता चला है कि इसका डिज़ाइन काफी ज्यादा वनप्लस 3 के जैसा ही होगा.