9020mAh की बैटरी वाला Vivo Phone मिल रहा हजारों रुपये सस्ता..चेक करें नया प्राइस
Vivo के 9020mAh की बैटरी वाले फोन पर भारी भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Vivo के फोन को बेहद ही सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है।
Vivo के इस जम्बो बैटरी वाले फोन का नया प्राइस क्या है?
अगर आपने अप्रैल में Vivo T5 Pro के लॉन्च के बाद ही इस फोन को नहीं खरीदा था तो इस समय मेमोरी चिप प्राइस और मोबाइल आदि के दाम बढ़ने के इस समय में आपको Vivo का यह फोन बेहद ही सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहा है। हालांकि, इस फोन को के साथ ऐसा हो चुका है कि लॉन्च के कुछ समय के बाद ही इस विवो फोन के दाम को बढ़ा दिया गया था। लेकिन इस समय अब यह फोन सस्ते में सेल किया जा रहा है। इस समय Flipkart पर आप फोन को बेहद ही सस्ते में एक दमदार और बेहतरीन डील के साथ खरीद सकते हैं। आइए जानते है कि विवो फोन पर आपको किस तरह का डिस्काउंट मिल रहा है।
SurveyVivo T5 Pro को Flipkart Sale में इस समय 20,000 रुपये से भी सस्ते में लिस्ट किया जा चुका है, इसके अलावा फोन पर बैंक ऑफर के साथ इसे और भी सस्ते में खरीद सकते हैं।
कितना सस्ता मिल रहा है यह Vivo Phone?
Vivo T5 Pro तीन स्टॉरिज मॉडल में खरीदने के लिए मिलता है, फोन के 8GB RAM+128GB, 8GB RAM+256GB और 12GB RAM+256GB मॉडल हैं। Flipkart पर यह Phone फिलहाल 35,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट है, जबकि Company ने इसकी MRP 55,999 रुपये रखी है। यानी सीधे-सीधे 20,000 रुपये की कटौती देखने को मिल रही है।

इस पर भी 5,000 रुपये तक का Bank Discount अलग से अगर मिल जाए तो कैसा हो? साथ ही No-Cost EMI और Exchange Offer का फायदा इस फोन को एक दमदार फोन बना दे रहा है।
9020mAh Battery, इस Price Range में?
Vivo T5 Pro की सबसे बड़ी खासियत है इसकी जम्बो बैटरी। इस फोन में एक 9020mAh की बैटरी मिलती है, जो 90W Fast Charging Support के साथ आती है, इसके अलावा इस फोन में आपको इतनी बड़ी बैटरी मिलना बड़ी बाट है, असल में इस तरह की बैटरी इस सेगमेंट में मिलना मुश्किल है।
Vivo Phone Display और Performance में भी कमी नहीं की गई
Vivo Phone में 6.83 इंच की AMOLED Display दी गई है जो 144Hz Refresh Rate Support करती है। इसकी Peak Brightness 5000 Nits तक की है, यानी तेज धूप में भी Screen बिल्कुल साफ नजर आने वाली है। यह Phone Glacier Blue और Cosmic Black दो कलर ऑप्शन में आता है।
परफॉरमेंस को देखा जाए तो इस फोन में आपको Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जो एक Capable Mid-Range प्रोसेसर माना जाता है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक Internal Storage का सपोर्ट इस प्रोसेसर को और भी ज्यादा पावरफुल बना देता है।
Durability में भी यह Phone पीछे नहीं
Vivo T5 Pro में IP68 और IP69 दोनों Ratings दी गई हैं, जिसकी वजह से यह पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होता। यह फीचर इस Price Range में आपको बहुत से फोन्स में मिल जाने वाला है, लेकिन सभी फोन्स में नहीं मिलता है, शायद इसी कारण Vivo T5 Pro एक ज्यादा Durable Choice बन जाता है।

Camera कैसा है?
Phone Android 16 पर Based OriginOS 6 पर चलता है। बैक पैनल पर कंपनी ने एक Dual Camera Setup दिया है, जिसमें 50MP का Main Camera और 2MP का Bokeh Camera शामिल है। Selfie और Video Calling के लिए Front में 32MP का Camera दिया गया है।
क्या आपको खरीदना चाहिए ये फोन?
9020mAh Battery, 144Hz AMOLED Display, IP68-IP69 Rating और एक Capable Processor वाला यह Combination 35,999 रुपये में मिलना वाकई एक शानदार डील के तौर पर देखा जा सकता है। जो लोग सबसे ज्यादा Battery Life को प्राथमिकता देते हैं और साथ में एक Durable Phone चाहते हैं, उनके लिए Vivo T5 Pro इस सेल में एक दमदार ऑप्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Realme P4R Vs Vivo T5x Vs iQOO Z11 Lite: कैमरा, बैटरी, प्राइस और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
