Realme P4R Vs Vivo T5x Vs iQOO Z11 Lite: कैमरा, बैटरी, प्राइस एण्ड अन्य की तुलना
तीनों ही फोन्स के एक जैसे प्राइस में एक जैसे ही स्पेक्स आदि के साथ आते हैं।
Realme Phone अपनी बड़ी 8000mA की बैटरी के लिए प्रसिद्ध है।
Vivo की ओर से लिस्ट में दमदार फोन है।
अगर आप इस समय 250000 रुपये से 30000 रुपये के प्राइस के अंदर इस समय कोई स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक बड़ी लिस्ट है। इस लिस्ट में Realme P4R Vs Vivo T5x Vs iQOO Z11 Lite आदि फोन्स भी मिल जाने वाले हैं। हालांकि, इसके अलावा भी बहुत से फोन्स हैं, खासकर अगर आप 30000 रुपये या उसके ऊपर के प्राइस में एक स्मार्टफोन्स खोज रहे हैं। हालांकि, हम यहाँ इन तीनों फोन्स को इसलिए आपके लिए लेकर आए हैं, क्योंकि इनमें आपको एक जैसे ही प्राइस में एक जैसे स्पेक्स मिल जाते हैं। यहाँ आपको तीनों ही फोन्स के प्राइस, स्पेक्स और बैटरी के साथ साथ कैमरा आदि की तुलना भी देखने को मिलने वाली है। आइए इस तुलना को बारीकी से देखते हैं।
Surveyडिस्प्ले की तुलना देखें
Realme P4R को अगर आप देखते हैं तो इस फोन में एक 6.81-इन्छन की Flat LCD डिस्प्ले मिल जाती है, यह 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें आपको HD+ सपोर्ट भी मिल जाता है। इस डिस्प्ले पर ब्राइटनेस को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह 1200 निट्स की ब्राइटनेस से लैस है। दूसरी ओर, Vivo T5x स्मार्टफोन को देखा जाए तो यह फोन एक 6.76-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इसमें आपको 1200 निट्स की ब्राइटनेस भी मिल रही है। अब आखिर में, iQOO के Z11 Lite को देखा जाए तो इसमें एक 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें भी 1200 निट्स की ब्राइटनेस मिल जाती है।

प्रोसेसर की तुलना
Realme P4R में कंपनी ने Dimensity 6300 प्रोसेसर को शामिल किया है। इस फोन में आपको 6GB तक की रैम के साथ साथ 256GB की स्टॉरिज भी मिल जाती है। फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया है, इसमें Realme UI 7 का सपोर्ट भी शामिल है। वीवो फोन को दूसरी ओर देखा जाए तो यह फोन Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर से लैस है, इसमें कंपनी की ओर से 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टॉरिज मिल जाती है, इसमें भी Android 16 का सपोर्ट मिलता है, लेकिन यह OriginOS 6 पर चलता है।
वहीं, अगर iQOO Z11 Lite को देखा जाए तो इस फोन में आपको MediaTek का ही Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल जाता है। फोन में 6GB तक की रैम के साथ साथ 256GB तक की स्टॉरिज भी मिल जाती है। इसके अलावा इसमें OriginOS 6 पर आधारित एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा की तुलना
Realme P4R में फोटोग्राफी के लिए एक 50MP का मेन कैमरा मिलता है, इसमें Autofocus का सपोर्ट भी है। फोन में एक दूसरा कैमरा भी मिलता है, इसके साथ साथ फोन में 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल जाता है। Vivo के फोन में कैमरा आदि को देखा जाए तो इसमें आपको एक डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का Sony HD AI कैमरा मिलता है, और इसके साथ फोन में एक 2MP का डेप्थ सेन्सर इसे एक दमदार फोन इस बजट में बना रहा है।

इसके अलावा फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता जो इस लिस्ट में किसी भी फोन में नहीं मिलता है। आखिरी फोन के कैमरा यानि iQOO Z11 Lite के कैमरा को देखा जाए तो इसमें आपको एक 50MP का Sony सेन्सर मिल जाता है, फोन में एक 0.8MP का सेकन्डेरी कैमरा एक डेप्थ सेन्सर के तौर पर मिलता हिय। इसके अलावा इस फोन में एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया जा रहा है।
बैटरी की तुलना
Realme P4R में यहाँ एक 8000mAh की बैटरी मिलती है, जो इसे लिस्ट का सबसए दमदार बैटरी फोन बना देती है। इस फोन में इस बैटरी को सपोर्ट करने के लिए 45W की फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिलती है। इसके अलावा Vivo Phone को अगर देखा जाए तो यह भी बैटरी के मामले में ज्यादा पीछे नहीं है, इस फोन में एक 7200mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। iQOO Z11 Lite को देखा जाए तो यह फोन एक 6500mAh की बैटरी से लैस है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।
कीमत की तुलना
Realme Phone को कंपनी ने 18,999 रुपयेके प्राइस में लॉन्च किया था, इसके साथ ही Vivo Phone का लॉन्च प्राइस 18,999 रुपये के आसपास है। इसके अलावा iQOO Z11 Lite को अगर देखा जाए तो इस फोन को कंपनी 19,499 रुपये के प्राइस में आया था। हालांकि, ये लॉन्च प्राइस है, तो इस समय यह फोन आपको किस प्राइस में मिल रहे हैं यह आपको खुद ही चेक करना चाहिए, असल में चिप के प्राइस बढ़ने के साथ ही स्मार्टफोन्स के दाम भी बढ़े हैं, अब आपको यह चेक कर लेना चाहिए कि यह फोन इस समय किस प्राइस में मिल रहे हैं।

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
