एंटरटेनमेंट के दीवानों के लिए बेहतरीन है Airtel का ये प्रीपेड प्लान, एक रिचार्ज में OTT प्लेटफॉर्म्स की बरसात

HIGHLIGHTS

एयरटेल अपने ग्राहकों को ऑफर करता है 279 वाला किफायती प्लान।

यह प्लान Netflix Basic बेनिफिट के साथ आता है।

इस प्लान में दूसरे ओटीटी बेनिफिट्स भी बंडल हैं।

एंटरटेनमेंट के दीवानों के लिए बेहतरीन है Airtel का ये प्रीपेड प्लान, एक रिचार्ज में OTT प्लेटफॉर्म्स की बरसात

भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों को 279 वाला किफायती और दमदार बेनिफिट्स से भरपूर प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। यह प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी है जिन्हें ज़्यादा डेटा के साथ बंडल OTT बेनिफिट्स चाहिए। यह प्लान Netflix Basic बेनिफिट के साथ आता है। इस प्राइस रेंज में मिलने वाले OTT बेनिफिट्स वाले प्लान्स में से एक यह प्लान है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेटफ्लिक्स दुनिया का टॉप OTT प्लेटफॉर्म है और भारत में नेटफ्लिक्स बेसिक की कीमत एक महीने के लिए 199 रुपये है। इतना ही नहीं, बल्कि इस प्लान में दूसरे ओटीटी बेनिफिट्स भी बंडल हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

279 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स

एयरटेल के इस प्लान में 30GB डेटा के साथ 1 महीने की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान सिर्फ एक डेटा वाउचर है, कॉम्बो पैक नहीं। यानी इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं मिलती। इस प्लान का लुत्फ़ उठाने के लिए आपको एक सर्विस वैलिडिटी वाले प्लान की ज़रूरत है। कंपनी के इस 279 रुपये वाले प्लान में Xstream Play सब्सक्रिप्शन के तहत Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium और SonyLIV के साथ 18 और OTT बेनिफिट्स ऑफर मिलते हैं। यानी एयरटेल का यह 279 रुपये वाला प्रीपेड प्लान सबसे कॉम्पिटिटिव OTT बेनिफिट्स बंडल करने वाले डेटा वाउचर्स में से एक है। ये ऐसा डेटा वाउचर है जिसके साथ यूजर्स को भरपूर डेटा और OTT के फायदे दोनों मिलेंगे।

200 रुपये वाला विकल्प भी मौजूद

अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो आप 200 रुपये वाले प्लान को चुन सकते हैं। ये प्लान Netflix Basic तो बंडल नहीं करता, लेकिन ये यूजर्स के लिए कई और OTT बेनिफिट जरूर बंडल करता है। कंपनी का 200 रुपये वाला प्लान भी 30GB डेटा के साथ आता है। इस प्लान की स्टैंडअलोन वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान के साथ बंडल किए गए OTT बेनिफिट्स में 28 दिनों के लिए Prime Video Mobile Edition, JioHotstar Mobile, ZEE5 Premium और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन के हिस्से के तौर पर SonyLIV + 18 OTTs शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: डेटा नहीं चाहिए? अब नहीं देना होगा उसका पैसा! TRAI के नए नियम से Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स को बड़ा फायदा


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile