Redmi Note 17 5G बनाम Vivo T5x 5G बनाम Samsung Galaxy A36 5G: बैटरी, कैमरा, स्पेक्स और प्राइस के साथ अन्य की तुलना

HIGHLIGHTS

Redmi Note 17 5G को अभी हाल ही में लॉन्च किया गया है।

इसकी टक्कर Galaxy A36 और Vivo T5x से है।

तीनों फोन्स में क्या समानता और क्या अंतर है, आइए जानें।

Redmi Note 17 5G बनाम Vivo T5x 5G बनाम Samsung Galaxy A36 5G: बैटरी, कैमरा, स्पेक्स और प्राइस के साथ अन्य की तुलना

30,000 रुपये के आसपास के बजट में इस बार Samsung, Xiaomi और Vivo तीनों आमने-सामने हैं, Samsung Galaxy A36 5G, Redmi Note 17 5G और Vivo T5x 5G की कड़ी टक्कर चल रही है। तीनों में अलग-अलग खूबियाँ हैं, और किसी एक को सीधे Winner कहना मुश्किल सा लगता है। इसीलिए इस बार हर श्रेणी का अलग-अलग विजेता घोषित करते हैं, ताकि आपको अपनी जरूरत के हिसाब से फैसला लेना आसान हो जाए। यहाँ हम इन तीनों नही फोन्स की बैटरी, कैमरा, स्पेक्स और प्राइस के अलावा अन्य की तुलना करने वाले हैं। इससे आपको यह जानकारी हो जाने वाली है कि आखिर आपको किस फोन के साथ जाना चाहिए।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कीमत की तुलना

Samsung Galaxy A36 5G के 8GB+128GB वैरिएन्ट की कीमत 28,999 रुपये है। Redmi Note 17 5G के 6GB+128GB वैरिएन्ट की कीमत को अगर देखा जाए तो यह 27,999 रुपये और 8GB+256GB वैरिएन्ट की कीमत लगभग लगभग 30,999 रुपये है। वहीं, अगर Vivo T5x 5G को देखा जाए तो यह इस लिस्ट का सबसे किफायती फोन है, इस फोन के 6GB+128GB वैरिएन्ट को सिर्फ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, इसके अलावा 8GB+128GB वैरिएन्ट को कंपनी 27,999 रुपये के प्राइस में लेकर आई है, और इस फोन का टॉप एंड मॉडल यानि 8GB+256GB वैरिएन्ट 30,999 रुपये की कीमत में आता है।

डिस्प्ले और डिजाइन की तुलना

Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल जाता है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा Redmi Note 17 5G को अगर देखा जाए तो यह आपको 6.9 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलता है, इसमें 120Hz Refresh Rate और 1800 Nits की ब्राइटनेस मिलती है। Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इसमेंभी 120Hz Refresh Rate मिलती है, फोन को कंपनी 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ लेकर आई है।

Processor की तुलना

Samsung Galaxy A36 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर है। Redmi Note 17 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, इसके अलावा Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर मौजूद है, जो इन तीनों में सबसे Advanced Chipset माना जाता है।

Camera की तुलना

Samsung Galaxy A36 5G के रियर पैनल पर f/1.8 Aperture के साथ 50MP का प्राइमेरी कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन में f/2.2 के साथ 8MP का Ultra-Wide कैमरा और f/2.4 के साथ 5MP का Macro Camera मिलता है। Redmi Note 17 5G में सिर्फ एक 50MP का Primary Camera है। Vivo T5x 5G में 50MP का Primary Camera और एक 2MP का Secondary Camera भी मिलता है।

इसके साथ साथ Samsung Galaxy A36 5G में 12MP का Front Camera मौजूद है, Redmi Note 17 5G में 8MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है, इसके अलावा Vivo T5x 5G में f/2.0 Aperture के साथ 32MP का फ्रन्ट सेन्सर मिलता है।

Battery की तुलना

Samsung Galaxy A36 5G में 5000mAh की Battery है, जो 45W Fast Charging के साथ आती है। Vivo T5x 5G में 7200mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। Redmi Note 17 5G को देखा जाए तो यह फोन एक 8000mAh की बैटरी के साथ आता है, इसमें आपको 45W फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ वाली फास्ट चार्जिंग और 22.5W Reverse Wired Charging Support मिलती है।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Freedom Sale में बेहद सस्ता हुआ Samsung का ये वाला फोन..10000 रुपये का ताबड़तोड़ ऑफर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile